मध्य प्रदेश में फिल्म ‘शतक’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को राज्य में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह फिल्म राष्ट्रसेवा और संस्कारों का सशक्त संदेश देती है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि फिल्म ‘शतक’ को सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म राष्ट्रसेवा और उस सांस्कृतिक परंपरा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करती है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से आगे बढ़ाया है। फिल्म यह संदेश देती है कि संगठित विचार, चरित्र और सेवा भाव से ही सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/naidunia/ndnimg/03032026/03_03_2026-tax_free_shatak_movei-913000.jpg)
संघ के 100 वर्षों की यात्रा को दिखाया गया
उल्लेखनीय है कि फिल्म ‘शतक’ 20 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के सफर को दर्शाया गया है। कहानी की शुरुआत 1925 में नागपुर में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार द्वारा संघ की स्थापना से होती है और दिखाया गया है कि किस तरह एक छोटे समूह से शुरू हुआ संगठन आज एक विशाल स्वरूप ले चुका है।
कश्मीर मुद्दा और आपातकाल का उल्लेख
फिल्म में संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक श्री गुरुजी के जीवन और संघर्षों को प्रमुखता से दिखाया गया है। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में संघ की भूमिका, विभाजन काल, दादरा और नगर हवेली की मुक्ति, कश्मीर मुद्दा तथा 1975 के आपातकाल के दौरान संगठन के संघर्षों का भी चित्रण किया गया है।
महापुरुषों को पर्दे पर जीवंत किया गया
फिल्म की एक खास विशेषता यह है कि इसमें एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और उन्नत ग्राफिक्स की मदद से वीर सावरकर, महात्मा गांधी, सरदार पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को पर्दे पर जीवंत किया गया है।
अजय देवगन ने दी आवाज
फिल्म का निर्देशन आशीष मॉल ने किया है और निर्माण वीर कपूर ने किया है। फिल्म की कहानी को अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आवाज दी है।
ईरान का दावा होर्मुज स्ट्रेट को कब्जे में किया, ट्रंप ने कहा बंद नही हुआ है मार्ग
साल का पहला चंद्रगहण शुरु, जानिए आप के शहर में कब दिखेगा
हकीकत और कल्पना में फर्क मिटा रहा डिजीटल कंटेंट, बच्चे नकली को ही असल जिंदगी मान बैठे
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/03/shtak-tax-free-in-mp-2026-03-03-19-21-24.jpg)