chandragrahan live साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से हो चुका है। यह ग्रहण शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चलेगा। भारत में भी इस चंद्र ग्रहण का असर रहेगा जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य रहेगा।
जाने देश में क्या रहेगा चंद्रोदय का समय
साल का पहला चंद्र ग्रहण जारी है और यह ग्रहण आज दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ है और इसका समापन शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। पंचांग की गणना के अनुसार, भारत में चंद्रोदय आज शाम करीब 6 बजकर 20 मिनट पर होगा। भारत में अधिकांश हिस्सों में यह ग्रहण केवल चंद्रोदय के समय ही दिखाई देगा। सबसे पहले चंद्र ग्रहण देश के पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगा।
आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय
देशभर में आज साल के पहले चंद्र ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। देश के कई हिस्सों में आज चंद्रोदय का समय अलग होने की वजह से चंद्र ग्रहण में थोड़ा अंतर रहेगा। देखें अपने शहरों में चंद्र ग्रहण का समय।
आपके शहर में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण
| शहर | चंद्र ग्रहण समय |
| दिल्ली | 6.22 PM |
| नोएडा | 6.20 PM |
| गाजियाबाद | 6.25 PM |
| गुरुग्राम | 6.02 PM |
| लखनऊ | 6.02 PM |
| कोलकाता | 5.43 PM |
| भोपाल | 6.21 PM |
| चैन्नई | 6.21 PM |
| पटना | 5.55 PM |
| बेंगलूरु | 6.32 PM |
| हैदराबाद | 6.26 PM |
| कानपुर | 6.14 PM |
| वाराणसी | 5.43 PM |
| प्रयागराज | 5.55 PM |
| इंदौर | 6.26 PM |
| देहरादून | 6.14 PM |
| मथुरा | 6:25 PM |
| चंडीगढ़ | 6:27 PM |
| जयपुर | 6.14 PM |
देश में यहां दिखेगा सबसे पहले चंद्र ग्रहण
देश में चंद्र ग्रहण जारी है और यह ग्रहण खंडग्रास है, जिसमें चंद्रमा लालिमा लिए होगा। जिसे ब्लड मून कहा जाता है। भारत में सबसे पहले चंद्र ग्रहण का नजारा देश पूर्वी हिस्से में दिखाई देगा। अमस, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश में सबसे पहले चंद्र ग्रहण के दीदार होंगे।
चंद्र ग्रहण 2026: सूतक में क्या करें और क्या न करें, जानें पूरी जानकारी
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/03/chandra-grahan-live-2026-03-03-17-23-44.jpg)