Budget Session 2026: 28 जनवरी से संसद का बजट सत्र, पहली बार रविवार को पेश होगा बजट

Budget Session 2026: आज से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, राष्ट्रपति द्रौपदी  मुर्मू सदन को करेंगी संबोधित | Republic Bharat

संसद का बजट सत्र शुरू होगा 28 जनवरी से

संसद का बजट सत्र इस साल 28 जनवरी 2026 से शुरू होने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधन से इस सत्र की शुरुआत होगी। माना जा रहा है कि इस बार का बजट सत्र खास रहने वाला है, इसकी वजह यह है कि भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे संसद में बजट 2026 पेश करेंगी।

पहली बार रविवार को पेश होगा केंद्रीय बजट

आमतौर पर बजट 1 फरवरी को ही पेश किया जाता है, लेकिन हमेशा से यह कार्यदिवस रहा है। 2026 में 1 फरवरी रविवार होने के बाद भी बजट पेश किया जाएगा। भारतीय संसद के इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है कि केंद्रीय बजट रविवार के दिन सदन में रखा जाएगा।

बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने की संभावना; केंद्रीय बजट 2026 1 फरवरी को पेश  होने की संभावना - बिजनेस टुडे

29 जनवरी को पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे 2026

दरअसल, बजट से ठीक एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाता है, मगर इस बार इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। इकोनॉमिक सर्वे 2026 को 29 जनवरी 2026, गुरुवार को सुबह 11 बजे संसद में पेश किया जाएगा। इसे भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंत नागेश्वरन संसद के दोनों सदनों में प्रस्तुत करेंगे। यह दस्तावेज़ वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार किया गया है।

जानिए क्या है इकोनॉमिक सर्वे?

देश की अर्थव्यवस्था की सालाना रिपोर्ट को इकोनॉमिक सर्वे कहा जाता है। इसमें बीते वित्तीय वर्ष के आर्थिक प्रदर्शन की समीक्षा की जाती है। इस रिपोर्ट में विकास दर, महंगाई, रोजगार, उद्योग, व्यापार, निवेश और सरकारी वित्त से जुड़ी सभी जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही आने वाले वित्तीय वर्ष की आर्थिक चुनौतियों और संभावनाओं का भी आकलन किया जाता है।

Economic Survey 2026: आर्थिक सर्वेक्षण क्या होता है? पॉइंट में समझें  केंद्रीय बजट से कैसे अलग - economic survey 2026 what it is how it differs  from budget

आर्थिक सर्वे तय करता है बजट की दिशा

इकोनॉमिक सर्वे को बजट का मार्गदर्शक माना जाता है। सरकार बजट बनाते समय इस रिपोर्ट में बताए गए आंकड़ों और सुझावों को ध्यान में रखती है। इससे यह समझने में आसानी होती है कि सरकार किन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान दे सकती है, और यह निर्धारित कर पाती है कि अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए कौन से कदम जरूरी हैं।

2 अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू के मुताबिक, संसद का बजट सत्र 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस बीच बजट पर चर्चा, मंत्रालयों की मांगों पर बहस और कई अहम विधेयकों पर विचार किया जाएगा। विपक्ष सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाएगा, जबकि सरकार अपनी योजनाओं का पक्ष रखेगी।

इकोनॉमिक सर्वे की लाइव कवरेज कहां देखें

Sansad TV और दूरदर्शन पर इकोनॉमिक सर्वे 2026 की लाइव कवरेज देखी जा सकेगी। इसके अलावा सरकार की आधिकारिक यूनियन बजट वेबसाइट, वित्त मंत्रालय और प्रेस सूचना ब्यूरो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव प्रसारण उपलब्ध रहेगा।

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, ग्लोबल टूर और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में करेंगे काम

रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव पर तंज: लालू यादव के संघर्ष को मिटाने का आरोप, राजद में बढ़ी कलह

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु से राज्य शोकाकुल

संपूर्ण हिंदू समाज के संगठन के लिए संघ का आरंभ हुआ था: सरसंघचालक