अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास
पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया द्वारा अपनी आधिकारिक घोषणा की है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/aajtak/images/story/202601/6978d6219cab1-arijit-singh-145728834-16x9-617460.jpg?size=948:533)
अरिजीत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लिखते हुए बताया है कि
"नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।"
प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद क्या करेंगे अरिजीत
/swadeshjyoti/media/post_attachments/static-hindinews/2025/12/arijitsinghtop-1-793513.jpg?impolicy=website&width=770&height=431)
अरिजीत सिंह ने अपने अगले म्यूजिक प्लान्स के बारे में भी जानकारी दी है:
ग्लोबल कोलेबोरेशन (2027): विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ काम करेंगे और अंतरराष्ट्रीय म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाएंगे।
वर्ल्ड टूर: 2027 में दुनिया भर में लाइव शो करेंगे और वर्चुअल रियलिटी कॉन्सर्ट्स का भी आयोजन होगा।
स्पेशल प्रोजेक्ट्स: अपने नए गानों और एल्बम्स को सीधे दर्शकों तक पहुंचाने की योजना।
इंडिपेंडेंट म्यूजिक: फिल्मी गानों से अलग हटकर अपने सोलो प्रोजेक्ट्स और फ्यूजन म्यूजिक पर काम करेंगे।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/2026/01/27/bollywood-Mumbai-Arijit-Singh-surprised-nation-by-announcing-his-retirement-from-playback-singing-saying-he-will-no-longer-sing-new-songs-892649.jpg)
क्यों किया अचानक संन्यास का फैसला
अरिजीत सिंह ने बताया कि यह फैसला उन्होंने अचानक नहीं लिया है। बल्कि लंबे समय तक विचार करने के बाद इसे सही समय समझा। उन्होंने अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया और कहा कि वे भविष्य में नए अंदाज में उनसे जुड़े रहेंगे।
विवादों में भी रहे अरिजीत सिंह
सलमान खान से विवाद
साल 2014 के गिल्ड अवॉर्ड में अरिजीत सिंह गाने तुम ही हो के लिए अवॉर्ड लेने पहुंचे थे। इस दौरान सलमान खान और रितेश देशमुख ने स्टेज पर उनका मजाक बनाया।
इसके बाद अरिजीत बिना जवाब दिए स्टेज से उतर गए। बाद में मिथुन ने उनके लिए जवाब दिया कि गाने ने लोगों को जगाया है, सोने नहीं दिया।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/Arijit-Singh-829638.jpg)
सुल्तान फिल्म से गाना हटाया गया
अरिजीत ने सलमान खान की फिल्म सुल्तान के लिए गाना गाया था, लेकिन कुछ समय बाद उनका गाना फिल्म से हटा दिया गया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर सलमान खान से माफी मांगी, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ।
विवादित गाना गेरुआ
कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अरिजीत ने दिलवाले फिल्म का गाना गेरुआ गाया था। इसके बाद उनके कुछ कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिए गए थे। भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी को गेरुआ रंग से आपत्ति थी।
अरिजीत ने कहा था कि सिर्फ रंग को लेकर इतना विवाद बनाना सही नहीं है।
अरिजीत सिंह का करियर और उपलब्धियां
- जन्म: 25 अप्रैल 1987, जीयागंज, पश्चिम बंगाल
- मां शास्त्रीय गायिका, मौसी तबला वादक
- 18 साल की उम्र में फेम गुरुकुल शो में हिस्सा लिया
- फिल्म सांवरिया के गाने यूँ शबनमी से बॉलीवुड में डेब्यू
- मर्डर 2 के गाने फिर मोहब्बत करने चला है से प्लेबैक सिंगिंग में पहचान
- अब तक 532 हिंदी, 144 बंगाली और 25 तेलुगु सहित करीब 700 गाने गाए
- अवॉर्ड्स: 2 नेशनल अवॉर्ड, 8 फिल्मफेयर, कुल 122 अवॉर्ड्स
- नेशनल अवॉर्ड: 2018 – बिनते दिल (पद्मावत), 2022 – केसरिया (ब्रह्मास्त्र)
- सम्मान: 2015 में पद्मश्री
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, बारामती एयरपोर्ट पर हुआ हादसा
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मृत्यु से राज्य शोकाकुल
संपूर्ण हिंदू समाज के संगठन के लिए संघ का आरंभ हुआ था: सरसंघचालक
रोहिणी आचार्य का तेजस्वी यादव पर तंज: लालू यादव के संघर्ष को मिटाने का आरोप, राजद में बढ़ी कलह
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/28/images-25-2026-01-28-12-40-31.jpg)