कश्मीर से हिमाचल तक बर्फबारी, यूपी के 53 शहरों में घना कोहरा
भारत के उत्तरी इलाकों में लगातार कड़ाके की ठंड का असर बढ़ता नजर आ रहा है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड और कोहरे असर बढ़ता नजर आया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत करीब 12 राज्यों में ठंड से लोग परेशान हैं।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/lh-img/uploadimage/library/2023/01/10/16_9/16_9_4/ani_20230109053_0_jpg_1673313062-802649.jpg)
उत्तर प्रदेश के 53 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से 10 जिलों के अलग-अलग जगहों पर 35 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इन हादसों में 2 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। खराब मौसम के कारण वंदे भारत समेत 100 से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा, सहारनपुर, बदायूं और संभल में ठंड और कोहरे को देखते हुए 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/all_images/fog-accidents-india-haryana-bus-collision-greater-noida-pile-up-road-safety-winter-dense-fog-crash-north-india-fog-news-bus-accident-haryana-visibility-accident-greater-noida-traffic-winter-driving-hazard-1765697929279-16_9-307880.webp)
सुबह 7 बजे तक पंजाब के अमृतसर में कोहरे के चलते विजिबिलिटी बिल्कुल शून्य दर्ज की गई। दिल्ली के भी हालात कुछ ऐसे ही दर्ज किए गए है , जहां घने कोहरे के चलते दृश्यता 20 मीटर से भी कम दर्ज की गई।
वहीं, मध्य प्रदेश के मंदसौर में तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, हरियाणा के भिवानी में 1.5 डिग्री और पंजाब के नवांशहर में 0.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे यह साफ पता चलता है कि उत्तर भारत में सर्दी अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/media-webp/c600x315/2025-12/cc1-465245.png)
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में नदियां और नाले जम चुके हैं। साथ ही कई जगहों में पाइपलाइनों में भी पानी जम गया है, जिससे लोगों को पानी की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री और पुलवामा में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंसा और महंगाई के बीच ईरान में फंसे 3000 भारतीय छात्र
बड़ी कार्रवाई: अवैध वॉकी-टॉकी बिक्री पर अमेजन सहित 8 कंपनियों पर ₹10-10 लाख जुर्माना
रतलाम में अवैध ड्रग फैक्टरी का भंडाफोड़, 10 किलो MD ड्रग जब्त, 16 गिरफ्तार
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/17/160183-weather-2026-01-17-12-51-13.webp)