उत्तर भारत में ठंड ने बढ़ाई रफ्तार, विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइट्स भी प्रभावित 

नई दिल्ली । उत्तर भारत में सर्दी ने अचानक जोर पकड़ लिया है। राजस्थान में गुरुवार सुबह तापमान तेजी से नीचे गिर गया। सीकर के फतेहपुर और बीकानेर के लूणकरणसर में पारा 3.2°C दर्ज किया गया। शेखावटी क्षेत्र—सीकर, चूरू और झुंझुनूं—इन दिनों प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिन कोल्डवेव का असर और अधिक तीव्र होगा। उधर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ठिठुरन बढ़ती जा रही है। पहाड़ी इलाकों में 5 और 7 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने वाला है, जिससे कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। हिमाचल के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान 5°C से नीचे चला गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में पारा -9.8°C तक गिर गया, कुकुमसेरी में -3.9°C और कल्पा में -1.5°C रिकॉर्ड हुआ। मध्य प्रदेश में भी सर्द हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और फिर बर्फ के पिघलने से प्रदेश में ठंडी हवाएं और तेज होंगी, जिससे आने वाले दिनों में तापमान 2° से 3°C तक और गिर सकता है। गुरुवार को राज्य के 10 शहर ऐसे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे रिकॉर्ड किया गया। उत्तर प्रदेश में भी ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। मुजफ्फरनगर राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा 7.1°C दर्ज किया गया। कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा। लखनऊ एयरपोर्ट पर 20 से ज्यादा उड़ानें देरी से पहुंचीं, जबकि दिल्ली, कोलकाता और मुंबई से आने वाली 7 फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ीं। सर्दी के इस बढ़ते दौर ने उत्तर भारत में जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। सुबह और देर रात तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, जबकि ठंडी हवाएं दिन में भी कंपकंपी बढ़ा रही हैं। 

बिना सिम के बंद हो जाएंगे व्हाट्सऐप और टेलीग्राम: जानें क्या है नया सिम बाइंडिंग नियम

‘इत्ती सी खुशी’ में शादी के बीच मचा हंगामा: विराट ने अन्विता का किया अपहरण, कहानी में आया बड़ा मोड़

अमेरिका में एफ-16 फाइटर जेट क्रैश: जमीन से टकराते ही भड़की आग, पायलट ने सेकेंडों पहले बचाई जान

गुजरात में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़: पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी भेजने के आरोप में पूर्व सूबेदार और महिला गिरफ्तार