नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में उनकी सदस्यता समाप्त करने का सारभूत प्रस्ताव (सब्सटेंसिव मोशन) दिया है। राहुल पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया है। दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
क्या है सारभूत प्रस्ताव
सारभूत वह प्रस्ताव है, जिस पर सदन सीधे चर्चा करके फैसला ले सकता है। यह प्रस्ताव की सदन की राय या निर्णय को स्पष्ट करने के लिए लाया जाता है। यह किसी अन्य कार्यवाही पर निर्भर नहीं होता और इस पर विस्तार से चर्चा व संशोधन किया जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य किसी महत्वपूर्ण विषय पर सदन का स्पष्ट निर्णय या राय जानना होता है।
इधर, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सरकार राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव भी ला सकती है। रिजिजू ने राहुल गांधी के सरकार पर लगाए आरोपों के खिलाफ प्रिविलेज मोशन लाने की बात कही थी। बजट पर चर्चा के दौरान गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल हंगामे के कारण नहीं चल सका। 11 बजे सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा कर दिया। सांसद प्ले कार्ड और पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए। नारेबाजी भी होती रही। स्पीकर चेयर पर मौजूद केपी तेन्नेटी ने 7 मिनट के बाद ही सदन को स्थगित कर दिया। दोपहर 12 बजे लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। उधर, पीएम मोदी आज राज्यसभा में पहुंचे हैं।
किरेन रिजिजू ने एक्स पर जारी किया नया वीडियो, प्रियंका को ठहराया जिम्मेदार
इससे पहले, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हंगामे का जिक्र है। रिजिजू ने दावा किया है कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में गालियां दीं। हालांकि प्रियंका गांधी ने कहा कि गालियां देने वाली बात झूठी है। उन्होंने किसी को नहीं उकसाया। वे चुपचाप थीं। आखिर में केवल शांति से अपनी बात रखी थी।
प्रियंका गांधी पर लगाए गाली देने के लिए उकसाने का आरोप
संसद समाचारः पोस्ट साझा करते हुए रिजिजू ने कहा- यह कांग्रेस सांसद द्वारा बनाया गया अवैध वीडियो क्लिप है, जिसमें 20-25 कांग्रेस सांसद माननीय अध्यक्ष के कक्ष में घुसकर उन्हें अपशब्द कह रहे हैं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकी दे रहे हैं। हमारी पार्टी बहस और चर्चा में विश्वास रखती है और सांसदों को शारीरिक रूप से धमकी देने के लिए कभी प्रोत्साहित नहीं करती।
This is the illegal video clip taken by a Congress MP when 20-25 Congress MPs entered the Chamber of Hon’ble Speaker, abused him and threatened Honb'le Prime Minister. Our party believes in debate & discussion and never encourage MPs to threaten physically. https://t.co/bezzALc7D3pic.twitter.com/iM0a50Z4rg
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) February 12, 2026
चेन्नई–श्रीलंका उड़ानों के किराए में उछाल: भारत–पाकिस्तान टी-20 मैच का सीधा असर
सीतारमण ने राहुल पर साधा निशाना, बोलीं- चेयर पर बैठा व्यक्ति दोस्त, बिट्टू गद्दार
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/12/rahul-gandi-sadasyta-2026-02-12-13-53-58.jpg)