नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में बजट पर हुई चर्चा का जवाब दिया। वित्त मंत्री ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक, विपक्षी नेताओं की ओर से उठाए गए एक-एक सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत सारी बातें कहीं। वह मार्शल आर्ट की लैंग्वेज बता रहे थे ग्रिप-कंट्रोल। ये भी कि चेयर पर बैठे जगदंबिका पाल उनकी पार्टी वाले हैं। चेयर पर बैठा व्यक्ति दोस्त हो गया और बिट्टू को गद्दार बता दिया था। वित्त मंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेता एआई और डेटा पर बहुत चिंता व्यक्त कर रहे थे। यह सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हम डेटा सेंटर को इंसेंटिव दे रहे हैं, जिससे भारत में डेटा रहे और युवाओं को जॉब मिले। भारत का डेटा भारतीय युवा ही मैनेज करेंगे।
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि इंडिया एआई मिशन के लिए हजार करोड़ आवंटित किए हैं। भारतीय उपभोक्ताओं की सर्विस अच्छी हो, इसके लिए इसे बढ़ाया है। फूड सिक्योरिटी, फर्टिलाइजर सिक्योरिटी जैसे बयान दे रहे हैं। धैर्य से सुनना चाहिए। उन्होंने टोटल फूड सब्सिडी से लेकर फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स तक, बजट आवंटन के आंकड़े गिनाए और कहा कि फूड इंफ्लेशन रेट सबसे निचले स्तर पर है। वित्त मंत्री ने कहा कि जियो पॉलिटिक्स, बजट वेपनाइजेशन की बात भी विपक्ष के नेता ने की। बजट में चुनौतियों का जिक्र है, लेकिन इनसे निपटने के लिए कुछ नहीं किया गया है। उन्होंने इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार की ओर से किए गए आवंटन के आंकड़े भी गिनाए और कहा कि विपक्ष के नेता ने ये सब पढ़ा नहीं है।
डब्ल्यूटीओ में कांग्रेस ने सरेंडर किया था
सीतारमण ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के आरोपों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने राहुल के प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए आरोपों पर कहा कि वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) में आपने सरेंडर किया था, न कि हमने। उन्होंने विपक्ष के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि देश में क्रेडिट की कोई कमी नहीं है। फर्टिलाइजर्स के लिए अलग से बजट अलॉट किया गया है, जिससे किसानों को कोई परेशानी नहीं होगी।
नेता प्रतिपक्ष हमें नेगोसिएशन सिखा रहे हैं
निर्मला सीतारमण ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष हमें सिखा रहे हैं कि नेगोसिएशन कैसे करना है। 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भारत और पाकिस्तान को साथ लाने की बात कही थी। तब कांग्रेस ने कहा था कि हम पाकिस्तान के साथ समझौता भी करेंगे और बात भी करेंगे। आज हमें यही कांग्रेसी सलाह दे रहे हैं। बेचने वाले लोग आप हैं। इस दौरान विपक्ष ने हंगामा किया, तो निर्मला ने कहा कि आप चिल्ला-चिल्ला कर मेरी आवाज बंद नहीं कर सकते हैं। पूरा देश सुनेगा। उन्होंने कहा कि किरेन रिजिजू ने सही कहा कि भारत को बेचने वाला कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है।
जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के क्रियान्वयन के निर्देश
भारत-पाक सीमा पर कांच की खाली बोतलें भी करती हैं सुरक्षा
सात नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर : परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के निर्देश
जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के क्रियान्वयन के निर्देश
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/12/18/nirmala-sitaraman-2025-12-18-13-38-58.jpg)