मध्यप्रदेश को मिली बड़ी उपलब्धि, दोनों शीर्ष पदों पर प्रदेश के प्रतिनिधि

भोपाल, 12 नवंबर। मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण तब आया जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के वर्ष 2025-26 के चुनाव में रीवा के प्रो. रघुराज किशोर तिवारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंदौर के डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी को राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में पुनः निर्वाचित किया गया। यह राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि संगठन के दोनों शीर्ष पदों पर मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि चयनित हुए हैं।

एबीवीपी के मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय से बुधवार को चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. मसदी बापूराव ने इन परिणामों की औपचारिक जानकारी दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारी आगामी 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देहरादून (उत्तराखंड) में 28 से 30 नवंबर के बीच आयोजित समारोह के दौरान अपने दायित्वों का औपचारिक ग्रहण करेंगे।

रीवा के प्रो. रघुराज किशोर तिवारी बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

प्रो. रघुराज किशोर तिवारी मूलतः मध्यप्रदेश के रीवा जिले से हैं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर से कृषिविज्ञान (एग्रोनॉमी) विषय में पीएचडी की है। वर्तमान में वे उसी विश्वविद्यालय के रीवा परिसर में कृषिविज्ञान विभाग में आचार्य (प्रोफेसर) के रूप में कार्यरत हैं।

वे वर्ष 1987 से अभाविप (ABVP) से जुड़े हुए हैं और विद्यार्थी जीवन से ही संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव और अकादमिक पृष्ठभूमि के कारण उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की कमान सौंपी गई है। एबीवीपी में उनके नेतृत्व को हमेशा संगठनात्मक सुदृढ़ता, विचार वैचारिक स्पष्टता और विद्यार्थियों के हित में निरंतर संघर्ष के लिए जाना जाता रहा है।

इंदौर के डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी फिर बने राष्ट्रीय महामंत्री

डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी मूलतः इंदौर के निवासी हैं। उन्होंने श्री अरबिंदो इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है और वर्तमान में एमडी (सामुदायिक चिकित्सा) में अध्ययनरत हैं। वे वर्ष 2014 से अभाविप से जुड़े हैं और संगठन के विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।

उनकी नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण के कारण उन्हें पुनः राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में चुना गया है। पिछले कार्यकाल में डॉ. सोलंकी ने संगठन के स्वास्थ्य, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण संबंधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

देहरादून में होगा 71वां राष्ट्रीय अधिवेशन

देहरादून में 28 से 30 नवंबर के बीच होने वाले एबीवीपी के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से हजारों प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अधिवेशन में देश के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और छात्र संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भाग लेंगे। अधिवेशन में शिक्षा नीति, छात्र हित, रोजगार, कौशल विकास, और राष्ट्रीय एकता जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

मध्यप्रदेश के लिए गौरव का क्षण

दोनों शीर्ष पदों पर मध्यप्रदेश के नेताओं का चयन राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इससे प्रदेश के विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शिक्षा और संगठन दोनों क्षेत्रों में सक्रिय इन पदाधिकारियों से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

✨ स्वदेश ज्योति के द्वारा | और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!

आईसीसी टी20 रैंकिंग में शुभमन गिल की बड़ी छलांग, पहुंचे 22वें स्थान पर; सूर्यकुमार यादव बरकरार नंबर 1 बल्लेबाज

पीयूष गोयल और सऊदी निवेश मंत्री खालिद अल-फलीह की मुलाकात, आर्थिक और व्यापारिक सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा

शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद, सेंसेक्स में 595 अंकों की छलांग और निफ्टी 25,875 के पार

अब से सभी पासपोर्ट होंगे ई-पासपोर्ट: आरएफआईडी चिप और आईसीएओ मानकों से लैस, पुराने पासपोर्ट रहेंगे वैधता अवधि तक मान्य