भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए दो नई ट्रेनें मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शाम दिखाएंगे हरी झंडी, टिकटों की बुकिंग शुरू

भोपाल से पूर्वी भारत के लिए दो नई एक्सप्रेस ट्रेनें 24 फरवरी से शुरू

भोपाल। राजधानी भोपाल को पूर्वी भारत से जोडऩे वाली दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों की 24 फरवरी से चलने जा रहीं हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से इस एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे।

भोपाल से पूर्वी भारत के औद्योगिक व कोयला क्षेत्र में रेल संपर्क मजबूत होगा

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों से मध्यप्रदेश और झारखंड के बीच यात्रा और अधिक आसान, सुरक्षित और किफायती होगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के अनुसार अग्रिम आरक्षण शुरू हो चुका है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी स्टेशन, एनटीईएस या रेल मदद 139 से प्राप्त कर लें। नई ट्रेनों के शुरू होने से भोपाल और पूर्वी भारत के औद्योगिक व कोयला क्षेत्र के बीच सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा, जिससे यात्रियों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

publive-image

🔹 उद्घाटन विशेष ट्रेन (01631)

  • प्रस्थान (भोपाल से): शाम 7:30 बजे (उद्घाटन अवसर)

  • मार्ग: विदिशा सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव

  • आगमन (धनबाद): अगले दिन शाम 7:20 बजे

🔹 वापसी उद्घाटन विशेष (01632)

  • प्रस्थान (धनबाद से): 25 फरवरी, बुधवार रात 11:00 बजे

  • आगमन (भोपाल): अगले दिन रात 10:35 बजे

 नियमित संचालन (सप्ताह में तीन दिन)

➤ 01631 भोपाल–धनबाद

  • प्रस्थान: सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार

  • समय: रात 8:55 बजे

  • धनबाद आगमन: अगले दिन रात 8:20 बजे

➤ 01632 धनबाद–भोपाल (वापसी)

  • प्रस्थान: सुबह 7:20 बजे

  • भोपाल आगमन: अगले दिन सुबह 7:00 बजे

प्रमुख ठहराव

railway stop:  विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्योहारी, सिंगरौली, चोपन, रेनुकूट, नगर उंटारी, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, पतरातू, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ सहित अन्य स्टेशन।

publive-image

➤ 11633 भोपाल–चोपन एक्सप्रेस

  • प्रस्थान (भोपाल से): प्रत्येक रविवार रात 8:55 बजे

  • चोपन आगमन: अगले दिन सुबह 10:50 बजे

➤ 11634 चोपन–भोपाल (वापसी)

  • प्रस्थान (चोपन से): सोमवार शाम 5:10 बजे

  • भोपाल आगमन: अगले दिन सुबह 7:00 बजे

प्रमुख ठहराव

विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम और चोपन।

 कोच संरचना

दोनों ट्रेनों में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • एसी प्रथम श्रेणी (1A)

  • द्वितीय एसी (2A)

  • तृतीय एसी (3A)

  • स्लीपर श्रेणी

  • सामान्य श्रेणी

  • एसएलआरडी

  • जनरेटर कार

कूटनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे संसदीय मैत्री समूह- सुदेश गौड़ वरिष्ठ पत्रकार

मुख्यमंत्री दुधारू पशुप्रदाय योजना से पीवीटीजी समुदायों को मिलेगा सहारा: मंगुभाई पटेल

शेयर बाजार में शुरुआती दबाव: सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी भी टूटा

मेरठ के किदवई नगर में भीषण आग: एक ही परिवार के छह लोगों की दर्दनाक मौत