28 जनवरी को हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने अपनी जान गवां थी। उस हादसे के बाद उप मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठेगा? यह सवाल दो दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ था। लेकिन आज इस चर्चा पर विराम लगा गया है। एनसीपी ने यह तय कर लिया है कि अजित पवार की जगह अब उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के पद के लिए नामित किया जाएगा। अजित के पास वित्त, आबकारी और खेल विभाग के साथ-साथ उप-मुख्यमंत्री का पद भी था।
एनसीपी की विधायक दल की बैठक में होगी घोषणा
सूत्रों के मुताबिक शनिवार को NCP के विधायक दल की बैठक के बाद इसका ऐलान किया जाएगा। शाम 5 बजे शपथ ले सकती हैं।
- सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी विधायक दल की बैठक सुबह 11 बजे होगी।
- बैठक के बाद दोपहर 2 बजे सुनेत्रा पवार के नाम का ऐलान किया जाएगा।
- सुनेत्रा पवार शाम 5 बजे डिप्टी सीएम की शपथ ले सकती हैं।
अमरावती से मुंबई तक दिन भरा चला मीटिंग का दौर
सुबह 11 बजे: एनसीपी नेता डिप्टी सीएम और विभागों की मांग को लेकर मुंबई में शुक्रवार सुबह फडणवीस से मिलने उनके घर वर्षा बंगले पहुंचे। इनमें प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और सुनील तटकरे शामिल थे। मीटिंग आधे घंटे तक चली। शाम 6 बजे: अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार ने नरेश अरोड़ा को राजनीतिक सलाह के लिए बारामती बुलाया। नरेश, अजित पवार के चुनावी रणनीतिकार हैं। उनकी संस्था 'डिजाइनबॉक्स' एनसीपी के लिए काम करती है।
देवेंद्र फडणवीस बोले निर्णय एनसीपी लेगी
नरेश अरोड़ा मुंबई के लिए रवाना हुए, तब खबर आई कि सुनेत्रा डिप्टी सीएम बनने के लिए राजी हो गई हैं। हालांकि राज्य में बजट को देखते हुए उन्हें फिलहाल वित्त विभाग नहीं दिया जाएगा। रात 8:30 बजे: सीएम फडणवीस ने कहा, जो भी फैसला लेना है, एनसीपी लेगी। चाहे पवार परिवार हो या पार्टी, हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। एनसीपीनेताओं ने मुझसे इस बारे में दो बार बात की है।
महाराष्ट्र का बजट फडणवीस पेश करेंगे
अजित के निधन के बाद अब यह माना जा रहा है कि महाराष्ट्र का वित्त विभाग फिलहाल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास रहेगा और मार्च में मुख्यमंत्री ही महाराष्ट्र का बजट पेश करेंगे। इससे पहले भी जब एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री थे तब उपमुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के पास गृह और वित्त दोनों महत्वपूर्ण विभाग थे। फडणवीस ने 9 मार्च 2023 को महाराष्ट्र राज्य का बजट भी पेश किया था।
जुलाई 2023 में जब अजित पवार महायुति सरकार में शामिल हुए तब वित्त मंत्रालय फडणवीस ने अजित पवार को सौंप दिया था। वे 23 फरवरी को राज्य का बजट पेश करने वाले थे। फडणवीस के पहले कार्यकाल (2014-2019) में वित्त मंत्रालय सुधीर मुनगंटीवार के पास था।
सुधीर मुनगंटीवार अभी सिर्फ विधायक हैं लेकिन फडणवीस सरकार का हिस्सा नहीं है। उनके मंत्री बनने और फिर से वित्त मंत्रालय मिलने की संभावना बेहद कम है।
बांग्लादेश ने भारत का 850 एकड़ सेज जमीन का आवंटन रद्द किया, अब यहां चीन की ड्रोन फैक्ट्री बनेगी
एआई एम्पैक्ट सम्मिट 2026 अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन होगा: अश्विनी वैष्णव
अजीत पवार के बाद कौन संभालेगा डिप्टी सीएम का पद, पार्टी विधायकों की बैठक कल
संविदाकर्मी शासन व्यवस्था की रीढ़ हैं, वे प्रशासन के हनुमान हेै- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/30/sunetra-pawar-news-2026-01-30-21-59-34.jpg)