1956 से 2025 तक विधानसभा की यात्रा दिखाती प्रदर्शनी

भोपाल में बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में एक खास और ऐतिहासिक कार्यक्रम हुआ। यहां दो बड़ी प्रदर्शनी का एक साथ शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश...विधानसभा की सात दशक की यात्रा...प्रदर्शनी का 'श्रीगणेश'

पहली प्रदर्शनी का नाम है 
“मध्यप्रदेश विधानसभा: 1956 से 2025 तक इतिहास के पल”।
इस प्रदर्शनी में बताया गया है कि मध्यप्रदेश विधानसभा की शुरुआत कैसे हुई और अब तक का सफर कैसा रहा। इसमें पिछले लगभग 70 सालों की विधानसभा की यात्रा दिखाई गई है।

दूसरी प्रदर्शनी का विषय है 
“मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभ्युदय: मध्यप्रदेश विकास और सेवा के दो वर्ष”।
इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अब तक के दो साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनसेवा से जुड़े कामों को दिखाया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मौके पर कहा कि विधानसभा के स्थापना दिवस पर इस तरह की प्रदर्शनी लगना बहुत गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमें हमारी पुरानी संसदीय परंपराओं की याद दिलाता है और लोकतंत्र को मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि 1956 से लेकर अब तक के सफर को देखकर हमें आगे के भविष्य के बारे में भी सोचना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि हम मिलकर वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें।

इस प्रदर्शनी में विधानसभा से जुड़े कई पुराने और खास पलों को फोटो और दस्तावेजों के जरिए दिखाया गया है। इसमें महत्वपूर्ण फैसले, ऐतिहासिक घटनाएं और सरकार के विकास कार्यों की झलक देखने को मिलती है।

उद्घाटन कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। यह आयोजन न सिर्फ विधानसभा के इतिहास को दिखाता है, बल्कि प्रदेश के भविष्य की दिशा भी बताता है।

यह प्रदर्शनी लोकतंत्र, विकास और जनसेवा को एक साथ जोड़ने वाला एक अहम कदम माना जा रहा है।

राशिफल 17 दिसंबर: मेष से मीन तक जानिए आज का दिन किस राशि के लिए रहेगा खास

भोपाल में आज से अंतरराष्ट्रीय वन मेला शुरू, मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

सिडनी गोलीकांड में बड़ा खुलासा: संदिग्ध बंदूकधारी पर 59 गंभीर आरोप, 15 हत्याओं के केस दर्ज

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा ब्रदर्स गोवा रवाना, थाईलैंड से डिपोर्ट के बाद कोर्ट में होंगे पेश