बरैया के समर्थन में उतरे दिग्विजय, भाजपा हुई हमलावर

भोपाल। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को लेकर शर्मनाक बयान देने वाले कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के समर्थन में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह उतर आए हैं। सिंह ने बरैया का बचाव करते हुए कहा कि यह उनका निजी विचार नहीं था, उन्होंने एक प्रतिष्ठित प्रोफेसर की किताब का संदर्भ दिया था। भाजपा ने बरैया के साथ अब दिग्विजय सिंह पर भी हमलावर (Political Attack) हो गई है। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद माया नारोलिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिला विरोधी बयान का समर्थन कर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं-बेटियों को अपमानित किया है। दिग्विजय सिंह, फूल सिंह बरैया सहित कांग्रेस के नेता पहले भी महिलाओं को आइटम और टंच माल कहकर अपमानित करते रहे हैं। महिलाओं को अपमानित करना कांग्रेस की संस्कृति बन गयी है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं-बेटियों को अपमानित करना कांग्रेस की मानसिक दिवालियापन को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह द्वारा बरैया का बचाव करना समाज की भावनाओं का अपमान है। क्या किसी पुस्तक का हवाला देकर महिलाओं की गरिमा पर प्रहार जायज हो जाता है? क्या सार्वजनिक रूप से दिए गए बयान की जिम्मेदारी वक्ता की नहीं होती? कांग्रेस या तो ऐसे बयानों की जिम्मेदारी ले या देश की मातृशक्ति और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समाज से बिना शर्त माफी मांग कर अपने दूषित बयान देने वाले विधायक को निष्कासित करें। 

महिलाओं के अपमान के लिए दिग्विजय-बरैया सार्वजनिक माफी मांगे 

नारोलिया ने कहा कि कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया इकलौते व्यक्ति नहीं हैं जो महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सितंबर 2025 में मध्यप्रदेश की महिलाओं को शराबी बता दिया था। पटवारी ने कहा था कि मध्यप्रदेश की महिलाएं सबसे अधिक शराब का सेवन करती हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महिलाओं ‘आइटम‘ कहकर अपमानित किया था। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह महिलाओं को 100 टका टंच माल तक कहकर अपमानित कर चुके हैं। महिलाओं को लेकर शर्मनाम बयान देने के लिए देश और प्रदेश की जनता से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया को सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहिए। 

आतंकियों, देशद्रोहियों को जी कहने वालों को जनता माफ नहीं करेगी

माया नारोलिया ने कहा कि दिग्विजय सिंह ओसामा बिल लादेन जैसे अतर्राष्ट्रीय आतंकवादी को जी कहकर संबोधित करते हैं। देश के खिलाफ साजिश करने वाले जाकिर नाइक को शांति दूत बताते हैं। कांग्रेस हमेशा से आतंकियों, देशद्रोहियों और देश का बंटवारा कराने वालों की समर्थन करती रही है। हाल ही में इंदौर आए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने भी जिन्ना को जी कहकर संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा मध्यप्रदेश और देश की जनता देख चुकी है। आतंकियों और देशद्रोहियों को जी और महिलाओं को अपमानित करने वाले कांग्रेस नेताओं को जनता माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह द्वारा कांग्रेस विधायक के महिला विरोधी मानसिकता का खुलेआम समर्थन कर बचाव करना कांग्रेस के नैतिक दिवालियापन की खुली स्वीकारोक्ति है।

19 जनवरी 1597: महाराणा प्रताप का निधन : राष्ट्र संस्कृति रक्षा के लिये जीवन समर्पित

HDFC से बेहतर बताया गया ICICI बैंक, निवेशकों को खरीदने की सलाह

विराट कोहली का ऐतिहासिक शतक: रिकॉर्ड्स की बरसात, लेकिन जीत तक नहीं पहुंच सकी टीम इंडिया

स्पेन में हाई स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर: 21 लोगों की मौत, 73 घायल, करीब 500 यात्री थे सवार