इंफाल। मणिपुर में मादक पदार्थ एवं अफीम की खेती के विरूद्ध लगातार पुलिस एवं वन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चला रही है। वहीं सड़कों पर वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए संवेदनशील इलाकों में नाका एवं चेक प्वाइंट लगाए जा रहे हैं।
आठ एकड़ अफीम की खेती नष्ट की
मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने बुधवार काे बताया कि सुरक्षा बल, वन विभाग और कार्यकारी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सेनापति जिले के सेनापति थानांतर्गत सदीम पहाड़ी क्षेत्र में लगभग आठ एकड़ अफीम की खेती नष्ट कर दी। मौके पर पाए गए दो अस्थायी झोपड़े, सिंचाई के पाइप, एक स्प्रे पंप और एक पानी का कंटेनर भी नष्ट कर दिए गए। हालांकि, इस संबंध में किसी की भी गिरफ्तार नहीं हो रही है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/5d5e66cc-7be.jpg)
पिछले तीन वर्षों से चला रही पुलिस अभियान
दूर-दराज के पहाड़ी क्षेत्र में की जाने वाली अवैध अफीम की खेती के विरूद्ध पिछले तीन वर्षों से पुलिस एवं वन विभाग का व्यापक अभियान जारी है। माना जा रहा है कि हजारों एकड़ अफीम की खेती को अब तक नष्ट किया गया है। वहीं दूसरी ओर, सुरक्षा बल जिले के सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान और क्षेत्रीय प्रभुत्व बनाए रखने का कार्य जारी रखे हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप हथियार और गोलाबारी बरामद की गई है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/02/mani-155062.jpg)
मणिपुर के विभिन्न जिलों में, पहाड़ी और मैदानों दोनों इलाकों में बीते मंगलवार को कुल 115 नाका एवं चेकपोस्ट लगाए गए, हालांकि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया। जबकि, राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर आवश्यक वस्तुएं ले जाने वाले 165 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है और संवेदनशील मार्गों में सुरक्षा काफिला प्रदान किया गया है ताकि वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।
इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा, अब क्या हैं भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण
एआई शिखर सम्मेलन: खुद को बेपर्दा करती कांग्रेस - बलबीर पुंज
“केरल” से “केरलम्”: सांस्कृतिक अस्मिता का पुनर्जागरण -सुदेश गौड़
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/25/manipur-2026-02-25-20-32-33.jpg)