ICC T20 World Cup: टी-20 विश्वकप 2026 में इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। टीम ने मंगलवार को ग्रुप-2 मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया और नॉकआउट राउंड में अपना टिकट कन्फॉर्म किया।
इंग्लैंड 2010 और 2022 की विश्व विजेत टीम रही है उसने लगातार पांचवें संस्करण के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
दूसरी ओर पाकिस्तान सुपर-8 स्टेज में एक भी मैच नहीं जीत सका। न्यूजीलैंड के साथ पहला मैच बरिश में धुल चुका है। टीम को अब क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीतना होगा। इसी के साथ आज के श्रीलंका और न्यूजीलैंड के मुकाबले में न्यूजीलैंड को हारने की दुआ भी करनी होगी।
भारत कैसे क्वालिफाई कर सकता हैं?
- ग्रुप-1 पॉइंट्स टेबल में फिलहाल वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका 2-2 पॉइंट्स के साथ शीर्ष-2 पर मौजूद हैं। भारत और जिम्बाब्वे आखिरी 2 पोजिशन पर हैं, दोनों का रन रेट माइनस में है।
- भारत को सीधे क्वालिफाई करने के लिए आखिरी दोनों मैच जीतने होंगे, साथ ही साउथ अफ्रीका के वेस्टइंडीज के खिलाफ जीतने की उम्मीद भी करनी होगी।
- भारत आखिरी दोनों मैच जीत गया और वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया तो 3 टीमों के 4-4 पॉइंट्स हो जाएंगे। ऐसे में क्वालिफाई करने के लिए भारत को अपना रन रेट बाकी टीमों से बेहतर रखना होगा।
- भारत अगर एक भी मैच हारा तो टीम नॉकआउट की रेस से बाहर हो जाएगी।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/25/points-table-2026-02-25-19-33-01.png)
पाकिस्तान की उम्मीदें कितनी ?
- ग्रुप-2 में 4 पॉइंट्स के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर टीम अपने ग्रुप में नंबर-1 पर फिनिश कर सकती है।
- न्यूजीलैंड की टीम आज श्रीलंका से भिड़ेगी। न्यूजीलैंड जीता तो श्रीलंका बाहर हो जाएगी, फिर टीम पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच जीतकर भी क्वालिफाई नहीं कर पाएगी। हालांकि, न्यूजीलैंड को क्वालिफाई करने के लिए श्रीलंका के साथ इंग्लैंड को भी हराना होगा।
- श्रीलंका आज जीता तो टीम के नॉकआउट में पहुंचने के चांस बढ़ जाएंगे। टीम फिर पाकिस्तान को आखिरी मैच हराकर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं न्यूजीलैंड और पाकिस्तान बाहर हो जाएंगी।
- पाकिस्तान को क्वालिफाई करना है तो श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच जीतने के साथ न्यूजीलैंड के दोनों मैच हारने की दुआ भी करनी होगी।
SEE YOU IN THE SEMI-FINALS 🦁 pic.twitter.com/nuJw777rYx
— England Cricket (@englandcricket) February 24, 2026
एआई शिखर सम्मेलन: खुद को बेपर्दा करती कांग्रेस - बलबीर पुंज
“केरल” से “केरलम्”: सांस्कृतिक अस्मिता का पुनर्जागरण -सुदेश गौड़
तालाब पर बढ़ा अतिक्रमण, सांसद की फटकार, बड़े तालाब से अतिक्रमण हटाने अफसरों को एक हफ्ते की दी मोहलत
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/25/how-india-went-into-the-semifinial-2026-02-25-19-50-52.jpg)