मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के फोदेवाडा इलाके स्थित अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में शुक्रवार को तीन नक्सली मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में सी-60 का एक जवान का बलिदान हो गया है, जबकि दूसरा घायल है। घायल जवान का इलाज जारी है और उसकी तबीयत स्थिर बताई गई है।

सी-60 के जवान सर्च ऑपरेशन में लगे थे 

गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बताया कि भामरागढ़ तहसील के फोदेवाडा इलाके के अबुझमाड़ जंगल में गोपनीय जानकारी के आधार पर सी-60 के जवानों ने गुरुवार से सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गुरुवार को एक नक्सली की मौत हो गई थी और एक जवान भी घायल हुआ था।

 लेकिन, पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को शुक्रवार को सुबह फिर से शुरू किया, जो अभी भी जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने नक्सलियों के दो अड्डों को ध्वस्त कर दिया है और उन अड्डों पर तलाशी के दौरान एक महिला माओवादी और एक पुरुष माओवादी के शव बरामद किए हैं। इस ऑपरेशन अब तक कुल 3 माओवादी मारे जा चुके हैं, लेकिन तीनों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। मारे गए नक्सलियों के पास से एक एकके -47 और एक एसएलआर राइफल बरामद की गई है।

इस मुठभेड़ में घायल जवान दीपक चिन्ना मडावी (38) को तत्काल हेलीकाॅप्टर से भामरागढ़ उपजिला अस्पताल में लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जबकि जवान जोगा मडावी भी गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तुरंत हेलीकॉप्टर से बाहर निकाला गया और भामरागढ़ में प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने बताया है कि उन्हें आगे के इलाज के लिए गढ़चिरौली ले जाया जा रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

मणिपुर में बढ़ा तनाव, नई सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन; प्रदेश में कई जगह आगजनी, तोड़फोड़

भारत ने 6 वीं बार अंडर-19 विश्वकप जीता, इंग्लैंड को 100 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी का 80 गेंदो में 175 रन बनाए,

‘गद्दार दोस्त’ की राजनीति और चयनात्मक नैतिकता का संकट :- सुदेश गौड़

कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज, आने वाले दिनों में शुष्क मौसम की संभावना