सांसद के भतीजे ने पत्नी की हत्या कर खुद की जान ली, परिवार में मातम 

गुजरात से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी की गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और इसके बाद ही खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि यशराज और उनकी पत्नी राजेश्वरी की शादी को सिर्फ दो महीने ही पूरे हुए थे।

शादी के 2 महीने बाद ही मर्डर-सुसाइड : कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पत्नी को  गोली मारकर इसलिए कर ली खुदकुशी - People's Update

पुलिस ने बताया कि, बुधवार की रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर यशराज ने 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया था। उसने कॉल के दौरान बताया कि उसकी पत्नी घायल हो गई है। और सूचना मिलते ही एंबुलेंस की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद डॉक्टरों ने राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। यशराज ने मेडिकल टीम को बताया कि उससे गलती से लाइसेंसी पिस्टल चल गई थी और गोली सीधे उसकी पत्नी के गले में लग गई।

जब मेडिकल टीम राजेश्वरी के शव को एंबुलेंस में रखने के लिए बाहर गई, उसी समय यशराज कमरे के अंदर गया और खुद को ही गोली मार ली। उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Congress MP Shaktisinh Gohil Family Case; Nephew Wife Murder Suicide |  Ahmedabad News

यशराज सिंह गोहिल गुजरात समुद्री बोर्ड में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। हाल ही में उन्हें क्लास-2 से क्लास-1 अधिकारी के पद पर पदोन्नति मिली थी। घटना के समय यशराज की मां घर के दूसरे कमरे में मौजूद थीं, लेकिन उन्हें इस घटना की जानकारी एंबुलेंस टीम के पहुंचने के बाद ही हुई।

घटना के बाद वस्त्रापुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिस एनआरआई टावर में यह घटना हुई, वहां के गेट बंद कर दिए गए हैं और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फ्लैट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आम लोगों की एंट्री रोक दी गई है।

परिवार के लोगों के मुताबिक, यशराज और राजेश्वरी दोनों अपनी शादी से खुश थे। दोनों विदेश घूमने की तैयारी कर रहे थे और अगले महीने विदेश यात्रा का प्लान भी था। घटना से कुछ समय पहले ही दोनों एक रिश्तेदार के घर डिनर से लौटे थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

मुंबई समेत 29 नगर निगमों के महापौर पद का फैसला आज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की पेप्सिको के सीईओ यूजीन विलेमसेन से मुलाकात

अयोध्या पहुंचेगा भगवान श्रीराम का भव्य कोदंड, 8 महीने में 48 महिला कारीगरों ने किया निर्माण

देर रात खाने से बढ़ सकता है डिस्बायोसिस का खतरा: गैस, अपच और नींद न आने जैसी समस्याओं की जड़ बन रही आदत