नई दिल्ली, 11 फरवरी । संसंंद के अंदर विपक्षी संसदों का विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नही ले रहा मंगलवार को भी संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया।

निलंबित किए गए सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग

अपने विरोध प्रदर्शन में सांसदों ने लोकसभा से निलंबित किए गए सदस्यों का निलंबन वापस लेने की मांग की। इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी संसद भवन परिसर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। कांग्रेस सांसदों ने हाथों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पोस्टर भी पकड़ रखा था।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, राहुल गांधी, कार्ति चिदंबरम समेत कई सांसद मौजूद रहे। इन सांसदों ने “तानाशाही नहीं चलेगी” जैसे नारे लगाए और सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का आरोप लगाया।

Parliament Congress India Alliance Protest Update; Sonia Gandhi | Rahul  Gandhi

निशिकांत दुबे ने कहा- और भी सांसदों को सस्पेंड किया जाना चाहिए था

लोकसभा से 8सांसदोंके सस्पेंशन पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "..और भी सांसदों को सस्पेंड किया जाना चाहिए था। यह गुंडागर्दी करने की जगह नहीं है। वे सब 'गुंडे' हैं। वे सेक्रेटेरिएट की टेबल पर कूद गए और उन्हें धमकाने की कोशिश की। वे स्पीकर पर कागज़ फेंक रहे थे। राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी मर्ज़ी से बोलूंगा। संसद स्पीकर के हिसाब से चलती है... आर्मी एक्ट कहता है कि कोई भी जनरल जब पद पर हो तो किताब नहीं लिख सकता। कोई भी किताब लिखने के लिए आपको भारत सरकार से इजाज़त लेनी होती है..."

महावतार : विक्की कौशल के लुक को लेकर उत्सुकता बढ़ी

कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, 10 की मौत

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

क्या इंस्टेंट ब्लैक कॉफी पीने से कैंसर होता है? सच जानकर चौंक जाएंगे आप