नई दिल्ली, 11 फरवरी । प्रखर राष्ट्रवादी, कुशल संगठनकर्ता, अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के महान प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा बताया।
भारतीय राजनीति में विभिन्न राजनैतिक हस्तियों श्रद्धांजलि अर्पित की
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी विचारक और राष्ट्र-निर्माता थे, जिन्होंने अपना जीवन समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद का उनका सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है और करुणा व नैतिक सार्वजनिक जीवन के साथ वंचितों की सेवा का उनका संदेश विकसित भारत की यात्रा को प्रेरित करता है।
I pay my respectful tributes to Pandit Deendayal Upadhyaya Ji on his death anniversary.
— Vice-President of India (@VPIndia) February 11, 2026
A visionary thinker and nation-builder, he dedicated his life to the service of society. His principle of Integral Humanism remains relevant for the entire world.
His life’s message of… pic.twitter.com/bYVvDSLRia
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मातृभूमि के अनन्य उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।
मातृभूमि के अनन्य उपासक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। मूल्यों पर आधारित उनके सिद्धांत और विचार देश की हर पीढ़ी के लिए पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।
— Narendra Modi (@narendramodi) February 11, 2026
केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने उन्हें अंत्योदय और एकात्म मानववाद का प्रणेता बताते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का परिचायक है यह विचार असंख्य पीढ़ियों को राष्ट्रनिर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।
अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राष्ट्रचिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
— Amit Shah (@AmitShah) February 11, 2026
अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का परिचायक है, ऐसा विचार देने वाले दीनदयाल जी असंख्य पीढ़ियों के लिए राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा बने रहेंगे। pic.twitter.com/f1mJ0XIHPg
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें अपना प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका तपस्यापूर्ण जीवन देशसेवा के लिए समर्पित रहा और राष्ट्र पुनर्निर्माण की उनकी विचारधारा सदियों तक प्रेरणा देती रहेगी।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को निष्काम कर्मयोगी और महान विचारक बताते हुए कहा कि ‘एकात्म मानवदर्शन’ के माध्यम से दिया गया ‘अंत्योदय’ मंत्र आज भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा और समर्पण के उनके आदर्श सदैव मार्ग प्रशस्त करते रहेंगे।
निष्काम कर्मयोगी एवं महान विचारक, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। 'एकात्म मानवदर्शन' के माध्यम से उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का जो 'अंत्योदय' मंत्र दिया, वह आज भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार है।… pic.twitter.com/mWo8Hr5mDl
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) February 11, 2026
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें राष्ट्रसेवा और समर्पण का प्रतीक बताते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय की विचारधारा ने सेवा-भाव को राजनीति की आत्मा के रूप में स्थापित किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की ज्योति पहुंचाने का उनका संदेश हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है
भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य, एकात्म मानववाद के प्रणेता श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज लखनऊ में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 11, 2026
सशक्त राष्ट्र के निर्माण तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की ज्योति पहुंचाने का उनका… pic.twitter.com/VnWldO5o7z
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भारतीय चिंतन परंपरा का मनीषी बताते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र के पुनर्निर्माण और अंत्योदय के संकल्प के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद भारतीय चिंतन की समग्र अभिव्यक्ति है और प्रगति तभी सार्थक है जब उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सेवा और गरीब कल्याण के लिए उनके समर्पण के प्रति राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सांस्कृतिक विरासत से लेकर एकात्मक मानववाद का सिद्धांत प्रतिपादित किया और अंत्योदय की दिशा दिखाई।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) February 11, 2026
एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज… pic.twitter.com/2yDITX9bh6
क्या इंस्टेंट ब्लैक कॉफी पीने से कैंसर होता है? सच जानकर चौंक जाएंगे आप
अब राष्ट्रगान से पहले बजाया जाएगा राष्ट्रगीत वंदे मातरम, केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइड लाइन
अप्रकाशित पुस्तक पर विवाद: Manoj Mukund Naravane ने साझा किया प्रकाशक का बयान
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/11/pt-madanmohan-malviya-ji-2026-02-11-13-23-02.jpg)