अंडर-19 विश्वकप का दूसरा सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान का 311 रनों का लक्ष्य मात्र 41.1 ओवर में प्राप्त कर लिया। अब भारत का मुकाबला 6 फरवरी को फाइनल में इंग्लैंड के साथ होगा।
भारत ने 7 विकटों से जीत हासिल की। भारत की ओर से सबसे अधिक 115 रन अरोन जॉर्ज ने बनाए, उनके बाद वैवभ सूर्यवंशी 68, और कप्तान आयुष म्हात्रे 62 रनों बनाए विहान मल्होत्रा 38 पर नाबाद रहे। गेंदबाजी में दीपेश देवेन्द्रन और कनिष्क चौहान ने दो-दो विकेट झटके।
अफगानिस्तान पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 310 रन बनाए, अफगानिस्तान के दो खिलाड़ियों फैजल खान (110 रन) और उजैरुल्लाह नियाजई (नाबाद 101 रन) ने शतकीय पारियां खेलीं। जवाब में भारत की तरफ से वैभव से अपने 68 रनों की पारी से भारत को तेज शुरुआत दिलाई।
पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को हराने के बाद भारत सेमीफाइनल में पहुंचा था। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। आज जो टीम मैच में जीतेगी वो अंडर-19 विश्वकप फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। फाइनल में इंग्लैंड के साथ विजेता टीम का मुकाबला 6 फरवरी को होगा।
भारत की पारी :-
आरोन जॉर्ज ने 95 बॉल पर शतक लगाया
भारतीय ओपनर आरोन जॉर्ज ने 37वें ओवर में शतक पूरा किया। उन्होंने 95 बॉल पर सेंचुरी लगाई। आरोन ने इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी।
Take a bow, Aaron George! 🙌
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026
A magnificent century from the opening batter in a big game 👏
India U19 need 32 more runs to win.
Updates ▶️ https://t.co/rM2IsqdXXr#U19WorldCuppic.twitter.com/EKcNRpE3UK
वैभव सूर्यवंशी ने दी तेज शुरुआत
कप्तान आयुष म्हात्रे 68 रन बनाए
अफगानिस्तान की पारी-
अडंर-19 विश्वकप के इतिहास में सबसे सफल टीम है भारत
अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत सबसे सफल टीम रही है। टीम ने अब तक पांच बार खिताब जीते हैं, जबकि चार बार टीम रनर-अप भी रह चुकी है। ऐसे में भारतीय टीम की नजर 10वीं बार फाइनल में पहुंचने पर होगी।
भारत ने 83.33% मुकाबले जीते
भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ आमने-सामने जबरदस्त रिकॉर्ड रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 10 मैच अपने नाम किए हैं। इस दौरान टीम की विजय 83.33 प्रतिशत रहा है। वहीं अफगानिस्तान अंडर-19 को सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत मिली है।
टीमों की प्लेइंग-11
भारतः-
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
🚨 Toss and Playing XI 🚨
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026
India U19 have been put into field by Afghanistan U19 in the semi-final of the #U19WorldCup 🙌
Updates ▶️ https://t.co/rM2IsqevMZpic.twitter.com/f8p8d5ks1i
अफगानिस्तान:-
महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, खालिद अहमदजई, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, अजीजुल्लाह मियाखिल, खातिर स्टानिकजई, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई और वहीदुल्लाह जादरान।
🚨 TEAM NEWS! 🚨
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) February 4, 2026
Khatir Khan Stanikzai returns for Aqil Khan Obaid as our #FutureStars' solitary change for their semi-final game against India U19s. 🔄#AFGvIND | #U19WorldCuppic.twitter.com/Jnq3GfKvDD
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट
राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच संसद परिसर में तीखी जुबानी जंग
- Feb 04, 2026 20:34 IST
अरोन बने प्लेयर ऑफ द मैच , भरत पहुंचा सेमीफाइनल में
Aaron George is the Player of the Match for his superb knock 👌
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026
India U19 register the highest successful run-chase in ICC Men's U19 World Cups to clinch a 7️⃣-wicket win over Afghanistan U19 in the semi-final 🔝
Scorecard ▶️ https://t.co/rM2IsqdXXr#U19WorldCuppic.twitter.com/dHww5uf3iw - Feb 04, 2026 20:11 IST
115 रन बना कर आरोन जॉर्ज आउट
वाहिदुल्लाह जादरान ने एरोन जॉर्ज को अच्छी लेंथ की गेंद फेंकी, जो ऑफ स्टंप के बाहर पिच हुई। एरोन जॉर्ज ने आक्रामक कट शॉट खेला। विकेट। एरोन जॉर्ज कैच नाजिफुल्ला अमीरी, बोल्ड वाहिदुल्लाह जादरान (भारत अंडर-19, 3 विकेट पर 300 रन) बैकवर्ड पॉइंट की ओर।
- Feb 04, 2026 20:04 IST
आरोन जॉर्ज ने 37वें ओवर में शतक पूरा किया
भारतीय ओपनर आरोन जॉर्ज ने 37वें ओवर में शतक पूरा किया। उन्होंने 95 बॉल पर सेंचुरी लगाई। आरोन ने इस टूर्नामेंट में दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी।
- Feb 04, 2026 19:57 IST
भारत का स्कोर 250 पार, आरोन जॉर्ज नाबाद
33वें ओवर में भारतीय टीम ने 250 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। खातिर स्टानिकजई की चौथी बॉल पर आरोन जॉर्ज ने एक रन लिया और टीम को 250 पार पहुंचाया। जॉर्ज फिफ्टी बनाकर खेल रहे हैं।
- Feb 04, 2026 19:45 IST
आयुष म्हात्रे 62 रन बनाकर आउट
नूरिस्तानी उमरज़ई ने आयुष म्हात्रे को फुल लेंथ गेंद फेंकी, जो लेग स्टंप पर पिच हुई। आयुष म्हात्रे ने आक्रामक फ्रंट फुट फ्लिक शॉट खेला। विकेट। आयुष म्हात्रे ने ओस्मान सादात को कैच किया, गेंद नूरिस्तानी उमरज़ई की गेंद पर 2 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाकर डीप मिड-विकेट की ओर बल्ला घुमाया।
कप्तान आयुष म्हात्रे 62 रन बना कर आउट - Feb 04, 2026 18:39 IST
भारत के 150 रन पूरे
अभी क्रिज पर कप्तान और अरोन मौजूद है अरोन अर्धशतक के करीब है। वहीं अयुष 40 रनों पर खेल रहें हैं।
- Feb 04, 2026 17:59 IST
भारत का पहला विकेट, वैभव सूर्यवंशी 68 रन बनाकर आउट
नूरिस्तानी उमरज़ई वैभव सूर्यवंशी को शॉर्ट लेंथ गेंद फेंक रहे थे, जो लेग स्टंप के बाहर पिच हुई। वैभव सूर्यवंशी ने आक्रामक पुल शॉट खेलते हुए बैक फुट से विकेट लिया। वैभव सूर्यवंशी ने उस्मान सादात को कैच किया और नूरिस्तानी उमरज़ई ने बोल्ड किया (भारत अंडर-19, 90 रन, 1 विकेट के नुकसान पर) मिड-विकेट की ओर।
वैभव 68 रन बनाकर आउट - Feb 04, 2026 17:57 IST
वैभव सूर्यवंशी का 24 गेंदो में अर्धशतक
A blistering 24-ball half-century from Vaibhav Sooryavanshi to start the run chase 👏
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026
India U19 are 84/0 after 9 overs.
Scorecard ▶️ https://t.co/rM2IsqevMZ#U19WorldCuppic.twitter.com/SYLxYxbgp2 - Feb 04, 2026 17:56 IST
भारत को मिला 311 रनों का लक्ष्य
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026
India U19 have been set a target of 311 for a spot in the Final 🎯
Over to the batters 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/rM2IsqevMZ#U19WorldCuppic.twitter.com/gLXqU7fVbN - Feb 04, 2026 16:30 IST
फैजल 110 रन बनाकर आउट
दीपेश देवेंद्रन ने विकेट लिया। फैजल ने 110 रनों की शतकीय पारी खेली । अफगानिस्तान 45.5 ओवर में 265/3
- Feb 04, 2026 16:18 IST
नियाजई का अर्धशतक
44वें ओवर में उजैरुल्लाह नियाजई ने अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने आरएस अंबरीश की दूसरी बॉल पर छक्का लगाया। उसके बाद तीसरी, चौथी और 5वीं बॉल पर लगातार तीन चौके लगाए।
- Feb 04, 2026 16:17 IST
अफगानिस्तान के फैजल ने शतक लगाया
43वें ओवर की पहली बॉल पर फैजल ने शतक पूरा किया। उन्होंने 86 बॉल पर शतक लगाया।
फैजल ने लगातार दूसरे मैच में सेंचुरी लगाई है। उन्होंने पिछले मैच में आयरलैंड के खिलाफ 163 रन बनाए थे।
Faisal Khan steps up on the big stage as he brings up a superb century in the #U19WorldCup semi-final 🤩
— ICC (@ICC) February 4, 2026
Watch more action LIVE, broadcast details 👉 https://t.co/jKX6xmmOJQpic.twitter.com/Vl7uqiejPo - Feb 04, 2026 15:53 IST
अफगानिस्तान ने पूरे किए अपने 200 रन
41वें ओवर में अफगानिस्तान ने 200 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। खिलन पटेल की दूसरी बॉल पर फैजल ने दो रन लेकर टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया। फैजल शतक के करीब हैं।
- Feb 04, 2026 15:18 IST
अफगानिस्तान का स्कोर 150 पार
32वें ओवर में अफगानिस्तान ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया। दीपेश देवेन्द्रन के इस ओवर से 5 रन आए। इन्हीं 5 रनों के सहारे टीम ने 150 का आंकड़ा पार किया।
- Feb 04, 2026 15:04 IST
अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा, सादात आउट
उस्मान सादात 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कनिष्क चौहान ने दीपेश देवेन्द्रन के हाथों कैच कराया।
- Feb 04, 2026 15:03 IST
अफगानिस्तान का स्कोर 100 पार
21वें ओवर में अफगानिस्तान ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। कनिष्क चौहान की दूसरी बॉल पर एक रन लेकर उस्मान सादात ने टीम स्कोर 100 रन पहुंचाया।
- Feb 04, 2026 14:13 IST
भारत को मिला पहला विकेट, अहमदजई 31 रन बनाकर आउट
13वें ओवर में अफगानिस्तान ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर खालिद अहमदजई 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दीपेश देवेन्द्रन ने विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू के हाथों कैच कराया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
- Feb 04, 2026 14:06 IST
अफगानी ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप
12वें ओवर में अफगानिस्तान के ओपनर उस्मान सादात और खालिद अहमदजई ने फिफ्टी पार्टनरशिप की। सादात ने हेनिल पटेल की दूसरी बॉल पर दो रन लेकर ओपनिंग साझेदारी को 50 पार पहुंचाया।
𝟓𝟎 𝐑𝐮𝐧𝐬 𝐏𝐚𝐫𝐭𝐧𝐞𝐫𝐬𝐡𝐢𝐩! 🤝
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) February 4, 2026
Khalid Ahmadzai (30*) and Osman Khan (20*) bring up a terrific 50-run opening stand. 👏#FutureStars | #AFGvIND | #U19WorldCuppic.twitter.com/roncveUHAo - Feb 04, 2026 14:05 IST
पहले पावरप्ले में अफगानिस्तान ने 42 रन बनाए
अफगानिस्तान ने पहले पावरप्ले में सधी बल्लेबाजी की। टीम ने पहले 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 42 रन जोड़े। इस दौरान उस्मान सादात ने 15 और खालिद अहमदजई ने 26 रन बनाए।10वें ओवर में पारी का पहला सिक्स भी लगा। हेनिल पटेल की बॉल पर खालिद ने मिड-ऑन पर छक्का जड़ा।
- Feb 04, 2026 14:03 IST
8 ओवर के बाद स्कोर 34/0 है
आठवें ओवर में अफगानिस्तान अंडर-19 टीम ने सिर्फ 1 रन बनाया। 8 ओवर के बाद स्कोर 34/0 है। भारत की ओर से हेनिल पटेल ने कसी हुई गेंदबाजी की। ओवर की दूसरी गेंद पर उस्मान ने कवर की दिशा में ड्राइव खेलकर एक रन लिया, जबकि बाकी गेंदों पर हेनिल पटेल ने सटीक लाइन-लेंथ रखते हुए बल्लेबाजों को रन नहीं लेने दिया।
- Feb 04, 2026 14:01 IST
पहले ओवर में 6 रन बने
अफगानिस्तान की पारी के पहले ओवर में टीम ने 6 रन बनाए। टीम की ओर से उस्मान सादात और खालिद अहमदजई ने पारी का आगाज किया, जबकि भारत के लिए आरएस अंब्रिश ने स्ट्राइक बॉलर की भूमिका निभाई।
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/04/untitled-design-1-2026-02-04-14-00-42.png)