नई दिल्ली, 04 फरवरी स्वदेश ज्योति। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में आज दिन के पहले सत्र के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। हालांकि चांदी आज सांकेतिक कमजोरी के साथ कारोबार कर रही है। कीमत में तेजी आने के कारण सोना आज 720 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 780 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत में आज एक सौ रुपये प्रति किलोग्राम तक की सांकेतिक कमजोरी दर्ज की गई है। सोने की कीमत में तेजी आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,53,940 रुपये से लेकर 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,41,110 रुपये से लेकर 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
महानगरों मेें आज के भाव
1.दिल्ली
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,54,090 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
2. मुंबई
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,53,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
3.चेन्नई
चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,53,940 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,41,110 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।
4. कोलकाता
कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,53,940 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,53,990 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
टीयर-2 शहरों में आज के भाव
देश के प्रमुख टीयर -2 शहरों की बात करें तो भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य में सोना-चांदी
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,53,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,41,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
अमेरिका-भारत टैरिफ समझौते पर लोकसभा में घमासान, पीयूष गोयल ने डील को बताया ऐतिहासिक
राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच संसद परिसर में तीखी जुबानी जंग
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/04/today-gold-and-silver-rate-2026-02-04-14-55-37.png)