सजोर्ड मारिजने बने भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच

नई दिल्ली, 02 जनवरी। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को सजोर्ड मारिजने को भारतीय महिला हॉकी टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त किया हैं। डच कोच मारिजने पहले भी भारतीय टीम में रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में टीम ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथा स्थान हासिल किया था। यह टीम की 36 वर्षों में ओलंपिक में दूसरी भागीदारी थी।

मारिजने के साथ सहयोगी स्टाफ में अर्जेंटीना के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मटियास विला को एनालिटिकल कोच बनाया गया है। विला ने 2000 सिडनी और 2004 एथेंस ओलंपिक में अर्जेंटीना का प्रतिनिधित्व किया था और पिछले दो दशकों से कोचिंग कर रहे हैं।

टोक्यो ओलंपिक में टीम की फिटनेस और प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ. वेन लोम्बार्ड भी साइंटिफिक एडवाइजर और हेड ऑफ एथलेटिक परफॉर्मेंस के रूप में टीम में शामिल हुए हैं। उनके साथ रोडेट यिला और सियारा यिला भी साइंटिफिक एडवाइजर के रूप में सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा होंगे।

सजोर्ड मारिजने ने बताया कि, “भारत लौटकर बहुत अच्छा लग रहा है। 4.5 साल बाद मैं एक नई ऊर्जा और स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ वापस आया हूं। मेरा लक्ष्य टीम के विकास में योगदान देना और खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर अपनी पूरी क्षमता दिखाने में मदद करना है।”

मुख्य कोच के रूप में उनकी पहली बड़ी चुनौती एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप क्वालिफायर होगी, जो 8 से 14 मार्च 2026 तक हैदराबाद में आयोजित होगी। मारिजने 14 जनवरी को भारत पहुंचेंगे और राष्ट्रीय कोचिंग शिविर 19 जनवरी से SAI बेंगलुरु में शुरू होगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा कि मारिजने और उनके सपोर्ट स्टाफ का भारतीय हॉकी परिवार में स्वागत है। उन्होंने कहा कि फिटनेस पर विशेष जोर दिया गया है, जो टोक्यो ओलंपिक में टीम के ऐतिहासिक प्रदर्शन का मुख्य कारण था।

भोला नाथ सिंह  हॉकी इंडिया के महासचिव ने कहा कि मारिजने टीम को अच्छी तरह जानते हैं और कोर ग्रुप के कई खिलाड़ी पहले उनके साथ खेल चुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम एशियाई खेलों और विश्व कप क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करेगी।

स्टॉक मार्केट की शुरुआत मजबूत, सेंसेक्स 319 अंक और निफ्टी 94 अंक उछला

सोने-चांदी में तीन दिन की गिरावट के बाद जोरदार उछाल, नए साल की शुरुआत में निवेशकों को राहत

आज का राशिफल 02 जनवरी 2026: जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

एशेज के आखिरी टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे उस्मान ख्वाजा, नस्लीय टिप्पणियों और दोहरे मानदंडों पर खोली परतें