02 जनवरी 2026 का राशिफल: करियर, पैसा और परिवार से जुड़ी भविष्यवाणी
आज हम जानेंगे 02 जनवरी 2026, शुक्रवार का दैनिक राशिफल। आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतनी चाहिए जानिए सभी 12 राशियों का हाल
/swadeshjyoti/media/post_attachments/wp-content/uploads/2026/01/Aaj-Ka-Rashifal-2-January-2-371170.webp?w=400)
मेष
धार्मिक विश्वास मजबूत होंगे। मन खुश रहेगा। थोड़े लाभ से भी खुशी मिलेगी। जरूरी काम पूरे करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ेगी। कामकाज सामान्य रहेगा।
शुभांक: 2, 4, 6
वृष
घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी। रुका हुआ पैसा मिलने में थोड़ी रुकावट आ सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। नौकरी में तरक्की और यात्रा के योग हैं।
शुभांक: 5, 7, 9
मिथुन
चापलूस लोगों से दूरी रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। खर्च बढ़ सकता है और मन थोड़ा परेशान रहेगा। धैर्य रखने से आगे चलकर फायदा होगा। नौकरी में स्थिति ठीक रहेगी।
शुभांक: 4, 6, 8
कर्क
कम मेहनत में काम पूरे होंगे। घर में शुभ कार्य होने से माहौल अच्छा रहेगा। सहयोग मिलेगा। सुबह कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे दिन भर उत्साह रहेगा।
शुभांक: 5, 7, 8
सिंह
परिवार में तनाव रह सकता है। खर्च ज्यादा होगा। बड़े लोगों से बहस से बचें। गुस्से में कोई काम न करें। अपने जरूरी काम पहले निपटाएं।
शुभांक: 6, 8, 9
कन्या
मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक लाभ मिल सकता है। घूमने-फिरने और मनोरंजन का योग है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अच्छे लोगों का साथ मिलेगा।
शुभांक: 7, 8, 9
तुला
रुका हुआ पैसा मिलने में मदद मिलेगी। बेकार बातों में समय न गंवाएं। सुबह अपने जरूरी काम कर लें। व्यापार अच्छा रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है।
शुभांक: 5, 8, 9
वृश्चिक
पत्नी और संतान को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी। व्यापार में ध्यान देने से लाभ होगा। गलत संगति से बचें। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
शुभांक: 1, 3, 5
धनु
बुरी आदतों से दूरी बनाएं। संतान से जुड़ी परेशानी दूर होगी। काम में आ रही रुकावट खत्म होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभांक: 2, 4, 6
मकर
पैसों की कमी महसूस होगी। काम धीरे-धीरे बनेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। यात्रा लाभ देगी। सरकारी कामों में फायदा होगा।
शुभांक: 3, 5, 7
कुंभ
आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। थोड़ी आर्थिक परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों से संबंध अच्छे रहेंगे।
शुभांक: 4, 7, 9
मीन
जरूरी काम समय पर पूरे कर लें। उत्साह बना रहेगा। आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। कोई पसंदीदा वस्तु या नया कपड़ा मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभांक: 4, 8, 9
युवा राष्ट्र की ऊर्जा और भविष्य की शक्ति हैं: संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/02/aaj-ka-rashifal-17-december-2025-2026-01-02-15-04-37.jpg)