भारत न्यूजीलैंड का चौथा टी 20 क्रिकेट मैच विशाखापट्टनम के वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत 5 मैचों की इस श्रृंखला में भारत 3-0 से आगे है। भारत ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी चुनी है। ईशान किशन को चोट के कारण आराम दिया गया है जबकी अर्शदीप की वापसी हुई है। 

भारत के बल्लेबाज जबरजस्त फॉर्म में 

न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पांच में से तीन मैचों में विजय के साथ बढ़त बनाई हुई है। वहीं भारतीय कप्तान सूर्याकुमार यादव और अभिषेक शर्मा दोनों ही बेहतरी फॉर्म में बल्लेबाजी कर रहे हैं। बुधवार को जारी हुई आईसीसी रैंकिंग में सूर्याकुमार यादव ने 5 पायदान उछाल के साथ  7वां स्थान हासिल किया है। सूर्या ने तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: पहले में 32, दूसरें में 82 (नाबाद), 57  तीसरे में (नाबद) रनों की पारी खेली है। जिससे उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ।

अभिषेक लगातार शीर्ष पर 

अभिषेक शर्मा सीरीज की शुरूआत से पहले ही पहले स्थान पर काबिज हैं। अभी भी पहले स्थान पर बरकरार हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैक फाउलकस, जैकब डफी, ईश सोढी और मैट हैनरी।

आतंकवाद पर भारत संदेश, जवाब दृढ़ और निर्णायक होगा : राष्ट्रपति मुर्मु

मारुति सुजुकी का Q3 मुनाफा 4% बढ़ा, अक्टूबर–दिसंबर में 3,794 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ

रोज अलग समय पर सोना पड़ सकता है भारी, स्टडी में सामने आया बड़ा खतरा

बॉर्डर 2 बनी 2026 की सबसे बड़ी फिल्म, चार दिन में 250 करोड़, हर दिन टूट रहे हैं कमाई के रिकॉर्ड