नई दिल्ली, 28 जनवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने सिद्ध कर दिया है कि वह शक्ति का प्रयोग उत्तरदायित्व और विवेक के साथ करता है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से विश्व ने भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखा है तथा सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत पर किसी भी आतंकी हमले का जवाब दृढ़ और निर्णायक होगा। राष्ट्रपति ने गुरु तेग बहादुर जी की पंक्ति का उल्लेख करते हुए कहा—“न किसी से डरें, न किसी को डराएं”, यही भारत की सुरक्षा नीति का मूल है।
भारत इस सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है
अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2026 के साथ भारत इस सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। सदी के पहले 25 वर्षों में भारत ने अनेक सफलताएं, गौरवपूर्ण उपलब्धियां और महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किए हैं। बीते 10–11 वर्षों में देश ने हर क्षेत्र में अपनी नींव मजबूत की है, जो वर्ष 2047 तक विकसित भारत की तेज यात्रा का आधार बनेगी।
#BudgetSession2026#LIVE | President #DroupadiMurmu addresses the joint sitting of both Houses of the Parliament.@LokSabhaSectt@rashtrapatibhvn@ombirlakota@narendramodi
— SansadTV (@sansad_tv) January 28, 2026
Watch Here : https://t.co/OCjS8GkRdapic.twitter.com/fn9iRmpdS9
महापुरुषों को जयंती पर याद किया
राष्ट्रीय विरासत का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि बीता वर्ष भारत के तेज विकास और विरासत के उत्सव के रूप में स्मरणीय रहा। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित हुए और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को नमन किया गया। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, सरदार पटेल की 150वीं जयंती और भारत रत्न भूपेन हजारिका की जन्म-शताब्दी समारोहों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्रीय एकता और नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।
सरकार सच्चे सामाजिक न्याय के लिए समर्पित है
सामाजिक न्याय पर जोर देते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर समानता और सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर थे। संविधान भी हमें यही प्रेरणा देता है कि हर नागरिक को बिना भेदभाव के उसका पूरा अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि सरकार सच्चे सामाजिक न्याय के लिए समर्पित है और इसका परिणाम है कि पिछले एक दशक में 25 करोड़ से अधिक देशवासी गरीबी से बाहर आए हैं।
#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) January 28, 2026
With the year 2026, our nation has entered the second stage of this century. For India, the end of the first 25 years of this century has been filled with several successes, proud achievements and extraordinary experiences. In the last 10-11 years, India has… pic.twitter.com/qtWB3AovPJ
पिछले दस वर्षों में गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के मकान
राष्ट्रपति ने बताया कि पिछले दस वर्षों में गरीबों के लिए चार करोड़ पक्के मकान बनाए गए, जिनमें से 32 लाख मकान केवल पिछले एक वर्ष में प्रदान किए गए। जल जीवन मिशन के तहत पांच वर्षों में साढ़े 12 करोड़ परिवारों तक नल से जल पहुंचाया गया। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 10 करोड़ से अधिक परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डीबीटी के जरिए एक वर्ष में पौने सात लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाई गई, जिससे पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित हुई।
#Live। मेरी सरकार पारदर्शी और ईमानदार व्यवस्थाओं को स्थायी बना रही है। एक साल में सरकार ने पौने 7 लाख करोड़ रूपये से अधिक लाभ डीबीडी माध्यम से सीधे लाभार्थियों को पहुंचाया है। @rashtrapatibhvn#BudgetSession2026@LokSabhaSectt@loksabhaspeaker@ombirlakota@narendramodi… pic.twitter.com/Qgz89pLF8o
— SansadTV (@sansad_tv) January 28, 2026
आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 11 करोड़ से अधिक मुफ्त इलाज
स्वास्थ्य क्षेत्र का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 11 करोड़ से अधिक मुफ्त इलाज किए जा चुके हैं। बीते डेढ़ वर्ष में लगभग एक करोड़ बुजुर्गों को वय वंदना कार्ड जारी किए गए। उन्होंने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन, जापानी इंसेफ्लाइटिस पर नियंत्रण और ट्रेकोमा मुक्त भारत को बड़ी उपलब्धि बताया।
यूरोपीय संघ-भारत का व्यापार समझौते मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर और युवाओं के अवसर
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक संकटों के बावजूद दुनिया की सबसे लिएतेज़ी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बनी हुई है। महंगाई नियंत्रण, आय में वृद्धि और बचत बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने यूरोपीय संघ के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस सेक्टर और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
#Live। साल 2025-26 के पहले 5 महीने में भारत का स्मार्ट फोन एक्सपोर्ट 1 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया था। इस साल भारत ने 100 से अधिक देशों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन का निर्यात शुरु किया है। @rashtrapatibhvn#BudgetSession2026@LokSabhaSectt@loksabhaspeaker@ombirlakota… pic.twitter.com/cwTcNanPAN
— SansadTV (@sansad_tv) January 28, 2026
भारत विश्व में एक सेतु की भूमिका निभा रहा
अंतरराष्ट्रीय भूमिका पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जटिल वैश्विक परिस्थितियों में भारत विश्व में एक सेतु की भूमिका निभा रहा है। युद्धरत देश भी भारत पर भरोसा जता रहे हैं। भारत ने संतुलन, निष्पक्षता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ ‘इंडिया फर्स्ट’ के संकल्प को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ की आवाज को भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाया है और जी-20, ब्रिक्स, एससीओ जैसे मंचों पर भारत की भूमिका सशक्त हुई है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मेड इन इंडिया रक्षा प्लेटफॉर्म्स पर वैश्विक भरोसा बढ़ा है।
राष्ट्रपति ने सुरक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भरता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया, पीएलआई योजना और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग से भारत की सामरिक क्षमता मजबूत हुई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद मेड इन इंडिया रक्षा प्लेटफॉर्म्स पर वैश्विक भरोसा बढ़ा है।
#Live। आज जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक 150 से ज्यादा वंदे भारत ट्रेनों का नेटवर्क खड़ा हुआ है। कुछ दिन पूर्व ही वंदे भारत की नई पीढ़ी ट्रेन का पर्दापण हुआ है। @rashtrapatibhvn#BudgetSession2026@LokSabhaSectt@loksabhaspeaker@ombirlakota@narendramodi@VPIndiapic.twitter.com/0NCM7t9Exu
— SansadTV (@sansad_tv) January 28, 2026
विकसित भारत एक सरकार का लक्ष्य नहीं, सतत यात्रा है
अभिभाषण के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सांसदों से राष्ट्रहित के मुद्दों पर एकमत होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य किसी एक सरकार या पीढ़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सतत यात्रा है, जिसे संसद, सरकार और नागरिक मिलकर पूरा करेंगे। राष्ट्रपति ने सभी सांसदों को सफल और सार्थक सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।
मारुति सुजुकी का Q3 मुनाफा 4% बढ़ा, अक्टूबर–दिसंबर में 3,794 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ
रोज अलग समय पर सोना पड़ सकता है भारी, स्टडी में सामने आया बड़ा खतरा
संजय गांधी से लेकर अजीत पवार तक… इन हस्तियों की जान विमान दुर्घटना में गई ।
बॉर्डर 2 बनी 2026 की सबसे बड़ी फिल्म, चार दिन में 250 करोड़, हर दिन टूट रहे हैं कमाई के रिकॉर्ड
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/28/sansad-tv-rastrapai-2026-01-28-17-28-15.jpg)