अक्टूबर–दिसंबर तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 4% बढ़ा
ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर–दिसंबर) में बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध फायदा इस तिमाही में 4% बढ़कर 3,794 करोड़ रुपए पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 3,659 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/hindicnbctv18/2023/01/Marut-Suzuki--544086.jpg)
29% बढ़कर ₹49,891 करोड़ पहुंचा रेवेन्यू
तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का कुल रेवेन्यू 49,891 करोड़ रुपए रहा। यह पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 29% ज्यादा है। अक्टूबर–दिसंबर 2025 में कंपनी ने 38,752 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया था। कंपनी की कमाई में यह बढ़ोतरी गाड़ियों की मजबूत बिक्री और बेहतर ऑपरेशनल परफॉर्मेंस की वजह से हुई है।
तीन महीने में 6.67 लाख गाड़ियां बिकीं
अक्टूबर–दिसंबर तिमाही में मारुति सुजुकी ने कुल 6,67,769 गाड़ियां बेचीं। सालाना आधार पर कंपनी की कुल बिक्री में 18% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
डोमेस्टिक मार्केट में कंपनी ने 5,64,669 गाड़ियां बेचीं, जबकि 1,03,100 गाड़ियां एक्सपोर्ट की गईं। घरेलू बाजार में बिक्री 20.9% बढ़ी, वहीं एक्सपोर्ट में 3.9% की बढ़ोतरी हुई।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/3b01ec1d-0ed.jpg)
खर्च घटाने के बाद ₹3,794 करोड़ का शुद्ध मुनाफा
रेवेन्यू से सैलरी, टैक्स, कच्चे माल और अन्य खर्च निकालने के बाद कंपनी को 3,794 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ। यह पिछले साल के मुकाबले 4% ज्यादा है।
शेयर की चाल: आज गिरावट, सालभर में 23% की तेजी
तिमाही नतीजों के बाद आज मारुति सुजुकी का शेयर 1.93% गिरकर 14,951 रुपए पर कारोबार कर रहा है।
- पिछले 6 महीनों में शेयर ने 21% रिटर्न दिया है
- 1 जनवरी 2026 से अब तक शेयर 11% गिरा है
- पिछले एक साल में शेयर 23% चढ़ा है
- कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 4.7 लाख करोड़ रुपए है।
1982 में बनी थी मारुति सुजुकी इंडिया
मारुति सुजुकी की शुरुआत 24 फरवरी 1981 को भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी मारुति इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रूप में हुई थी।
1982 में जापान की सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड का गठन हुआ।
मारुति 800 ने बदली भारतीय कार इंडस्ट्री
साल 1983 में लॉन्च हुई मारुति 800 भारत की पहली बजट कार बताई जा रही हैं।
47,500 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर इस कार ने आम भारतीयों के लिए कार खरीदना संभव बनाया। बीते 40 सालों में मारुति सुजुकी करीब 3 करोड़ गाड़ियां बेच चुकी है और आज भी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी बनी हुई है।
रोज अलग समय पर सोना पड़ सकता है भारी, स्टडी में सामने आया बड़ा खतरा
बॉर्डर 2 बनी 2026 की सबसे बड़ी फिल्म, चार दिन में 250 करोड़, हर दिन टूट रहे हैं कमाई के रिकॉर्ड
अजित पावार राजनीतिक सफर: जुड़े विवाद से लेकर बगावत कर उपमुख्यमंत्री बनने तक के किस्से
विमान हादसे में अजित पवार का निधन: राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक, देशभर में शोक की लहर
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/28/images-26-2026-01-28-17-01-32.jpg)