celebrity wedding: क्रिकेट जगत की बड़ी हस्ती सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी आज मुंबई में हुई। अर्जुन की शादी उद्योगपति और ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती सानिया चंदोक से हुई। शादी के फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुए थे।

शादी के बाद अर्जुन और सानिया।

 sachin tendulkar की एक्स-पोस्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी शादी का न्योता दिया गया है और इतना ही नहीं, सचिन के परिवार ने नेता विपक्ष राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया है। अर्जुन तेंदुलकर ने बाएं हाथ के गेंदबाज के तौर पर अपना करियर क्रिकेट में बनाया है।

arjun tendulkar की शादी में क्रिकेटर्स से लेकर कई बड़े दिग्गज बॉलीवुड सेलेब्स भी मौजूद हैं। अब तक जो लोग शादी में पहुंच चुके हैं, वे बच्चन परिवार, फरहान अख्तर, युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेज़ल कीच, आशा भोंसले जैसे सितारे भी शामिल हैं।

शादी में अंबानी परिवार भी शामिल हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन और सानिया का इससे पहले जामनगर में अंबानी सदन में भी एक इवेंट हुआ था, जब दोनों परिवार देसी रंग में नजर आए। सूत्रों के मुताबिक वहां पर सचिन ने भावुक बातें भी की थीं। आपको बता दें कि सानिया पेट स्पा एंड केयर सेंटर की डायरेक्टर और डेज़िग्नेटेड पार्टनर हैं।

महेंद्र सिंह धोनी पत्नि साक्षी के साथ शादी में पहुंचे 

दुल्हे की बहन सारा तेंदुलकर ने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा

अमिताभ बच्चन पत्नि जया बच्चन के साथ 

शाहरुख खान अपनी पत्नि और बेटी के साथ पहुंचे

मुकेश और नीता अंबानी

अदित्य ठाकरे पिता उद्धव ठाकरे औप मां के साथ अर्जन-सानिया को बधाईयां दी।

Image

कौन हैं अखिर तेंदुलकर परिवार की बहु

अपने पैट स्पा सेंटर में सानिया चंडोक।

सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है।

वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। चंडोक परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है।

ये कुछ आसान रसोई उपाय, जिनसे मिनटों में हो जाएगा घर का खाना तैयार

ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई से ट्रंप संतुष्ट : कहा- खामेनेई का उत्तराधिकारी भी मारा जा सकता है

ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई से ट्रंप संतुष्ट : कहा- खामेनेई का उत्तराधिकारी भी मारा जा सकता है

अमेरिका-इजराइल-ईरान जंग के 100 घंटे : 20 ईरानी युद्धपोत डूबे, 5000 मिसाइलों से हमले, 1000 से अधिक लोगों की मौत