सोमवार को लोकसभा में बजट पेश होने के दूसरे दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा हो रही थी, इसी दौरान लोक सभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मुद्दे से इत्तर होकर अपना ही अलग राग अलापने लगे. उन्होंने अपनी राजनीति चमकाने का मौका देखते ही भारत-चीन के सीमा विवाद को लेकर विषय का मुद्दा छे़ड़ा।
वे अपने हाथ में कुछ पन्ने लिए हुए थे, जिनके बारे में उन्होंने बताया कि -ये एक मैगजीन है, इसके कुछ आर्टीकल हैं जो पूर्व सेना अध्यक्ष एम.एम नरवणे की आत्मकथा 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ नामक किताब से लिए गए हैं, जिसमें भारत और चीन के सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव का उल्लेख करते हैं। जिसमें उन्होंने कहा 2020 में चीन भारत की सीमा में टैंक लेकर आ गया था..
इस बात का खंडंन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- ‘‘राहुल जिस किताब का जिक्र कर रहें है वो आज तक छपी ही नहीं तो इस बात का कोई औचित्य ही नहीं रह जाता।” इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- वे उस किताब का जिक्र क्यों कर रहें है जो छपी ही नहीं न ही ऐसी किसी मैगजीन को लाकर संदन में इस तरीके से पेश किया जा सकता है।
राहुल के बयान के बाद दोनों पक्षों से शोर-शराबा होता रहा, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नियम पढ़ते हुए कहा कि सत्र की चर्चा से असंबंधित किसी भी पुस्तक या समाचार पत्र से कुछ भी नहीं पढ़ा जा सकता है।
रिजिजू बोले- किसने बताया आपको कि चाइनीज टैंक कहां खड़ा है, इस प्रकार तथ्यहीन बातों से देश की सेना का मनोबल कम होता है
किरेन रिजिजू ने पूछा, 'देश को नीचा दिखाकर क्या मिलेगा। हमारा आपका मतभेद हो सकता है। लेकिन आप ऐसी बात बता रहे हैं जिसका सोर्स नहीं है। किसने बताया आपको कि चाइनीज टैंक कहां खड़ा है। आप ऐसी चीज मत बोलिए जिससे हमारी सेना का मनोबल गिरेगा। पीएम भी थे। हम भी बैठे हैं। लेकिन आप नियम के तहत बोलें।'
#WATCH केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "हमारी पार्टी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव शुरू किया। हम सभी विपक्ष के नेता राहुल गांधी का भाषण सुनने के लिए बैठे थे। लेकिन शुरू से ही राहुल गांधी ने नियमों का उल्लंघन किया और एक ऐसी किताब से कोट करना शुरू कर… pic.twitter.com/4OTBVbVyVM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
#WATCH दिल्ली: संसद के अंदर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "... यह भारत को बदनाम करने के लिए एक सोची समझी साजिश है... उन्हें देश की सुरक्षा के बारे में सोच-समझकर बात करनी चाहिए... 1962 में कांग्रेस के जमाने में चीन ने… pic.twitter.com/mabMXrBh86
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2026
जब नहीं रुके राहुल कार्यवाही को करना पड़ा स्थगित
लोकसभा अध्यक्ष की बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जब राहुल नहीं रुके और भाषण जारी रखा ..तभी रक्षा मंत्री फिर खड़े हुए और कहा, मैं जानना चाहता हूं कि राहुल जी को ये बातें कहां से पता चलीं वे बताएं। ये गुमराह कर रहे हैं इन्हें इस मसले पर बोलने से रोका जाए। 45 मिनट के भाषण में लगातार हंगामा होता रहा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।
हंगामें के बीच लोकसभा अध्यक्ष के चेंबर में शाह-राजनाथ की मीटिंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल संसद भवन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में मीटिंग करने पहुंचे हैं।
अब जानिए क्या है किताब का पूरा मामला
1. कौन सी किताब है ?
राहुल गांधी जिस कारवां मैग्जीन में छपी किताब का उल्लेख कर रहे थे, वे दिसंबर 2019 से अप्रैल 2022 तक भारत के सेनाध्यक्ष रहे मनोज मुकुंद नरवाणे की किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ है। जो अभी तक पब्लिश नहीं हुई।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/02/9780670099757_1770024430-814421.jpg)
2. क्या है किताब में ?
जिस किताब के आधार पर डोकलाम में चीनी टैंक घुसने का दावा किया, वह पूर्वसेना अध्यक्ष ने ही लिखी थी। इस किताब का हार्डकवर अप्रैल 2024 से ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर उपलब्ध है। किताब में चीन के साथ भारतीय सेना की 2020 की झड़पों के साथ-साथ अग्निवीर योजना को रिव्यू किया गया है।
3. अभी तक क्यों पब्लिश नहीं हुई किताब ?
अक्टूबर 2025 में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में एम.एम नरवणे ने बताया था कि “उन्होंने अपनी किताब पेंग्विन पब्लिशर ग्रुप को छपने के लिए दे दी है। अब यह प्रकाशन समूह और सरकार के बीच का मामला है। किताब रक्षा मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजी गई है। एक साल से ज्यादा हो चुका है लेकिन इसे पब्लिश करने की मंजूरी नहीं मिली है।”
फाल्गुन मास की शुरुआत 2 फरवरी 2026 से, शिव-पार्वती उपासना का पावन काल
अरिजीत सिंह के सुरों से सजा ‘इश्क का फीवर’, फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नया गाना रिलीज
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/02/rahul-gandhi-in-parliament-2026-02-02-19-13-47.jpg)