श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने छापा मारा। एनआईए की टीम ने जम्मू-कश्मीर के रफीआबाद, सोपोर, बोमाई (बारामूला जिले में), बांदीपोरा और शहर के परिमपोरारा छापामारी कि कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में भारी सुरक्षा बल तैनात 

एनआईए की छापामारी के दौरान की एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी मामले के सिलसिले में छापामारी की है। अधिकारियों ने बताया कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने सोमवार को जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर, बांदीपोरा और बारामूला जिलों में एक आतंकी मामले के सिलसिले में कई जगहों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी रफीआबाद, सोपोर, बोमाई (बारामूला जिले में), बांदीपोरा और शहर के परिमपोरा इलाके में ली जा रही थी। उन्होंने बताया कि और जानकारी का इंतजार है। 

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर ली तलाशी 

बांदीपोरा के प्लान इलाके के वार्ड नंबर-04 में स्थित एक घर पर यह कार्रवाई की गई. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई एजेंसी द्वारा की जा रही एक व्यापक जांच का हिस्सा है।

जानकारी के मुताबिक, जिस घर पर एनआइए ने तलाशी ली, वह मोहम्मद मकबूल मीर का है। वह पेशे से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं और उनके बेटे मुबाशिर मकबूल मीर उर्फ शुबू पहले से ही UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत हिरासत में हैं। अधिकारियों का कहना है कि मुबाशिर मकबूल मीर के खिलाफ मामला चल रही जांच से जुड़ा है और पिता के घर पर तलाशी अभियान इसी जांच की कड़ियों को जोड़ने के लिए चलाया गया।

फाल्गुन मास की शुरुआत 2 फरवरी 2026 से, शिव-पार्वती

उपासना का पावन कालअरिजीत सिंह के सुरों से सजा ‘इश्क का फीवर’, फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नया गाना रिलीज

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव, सपाट स्तर पर सेंसेक्स और निफ्टी