मणिपुर को अपना 13वां मुख्यमंत्री मिल गया है। बुधवार शाम लोकभवन में राज्यपाल अजय भल्ला ने यमुना खेमचंद को मुख्यमंत्री पद की गोपनीय शपथ दिलाई। इसी के साथ राज्य पर करीब एक साल से लागू राष्ट्रपति शासन भी हट गया।

खेमचंद के साथ नागा समूदाय से आने वाले लोसी दिखो और कुकी समुदाय से आने वालीं भाजपा नेता नेमचा किपगेन को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। 

मैतेई समुदाय से आने वाले खेमचंद पूर्व सीएम बीरेन सिंह के करीबी माने जाते हैं। 

मुख्यमंत्री पद की शपथ के बाद हस्ताक्षर किए 

शपथ के बाद मुख्यमंत्री खेमचंद बोले-

"मणिपुर विकसित भारत 2047 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा... मणिपुर में 36 समुदाय हैं, और हम राज्य में शांतिपूर्ण वातावरण लाने की उम्मीद करते हैं..."

मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा

गृह मंत्रालय ने आज एक अधिसूचना जारी कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की घोषणा की। मणिपुर में हिंसा के बाद राज्य में 13 फरवरी 2025 को राष्ट्रपति शासन लागू था। 

Image

उपराष्ट्रपति की शपथ ली

नागा समूदाय से आने वाले लोसी दिखो ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली 

Image
 लोसी दिखो ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली 

लोक भवन में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात

मणिपुर विधानसभा के नेता यमुना खेमचंद ने लोक भवन में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात कर राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनाने का दावा प्रस्तुत किया। इस दौरान खेमचंद के साथ मणिपुर भाजपा क और एनडीए के अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

Image

बैठक में युमनाम खेमचंद सिंह के नाम पर मुहर लगी

3 फरवरी को दिल्ली में मणिपुर भाजपा के विधायक दल की बैठक हुई थी। इसमें भाजपा विधायक युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया था। 4 फरवरी को NDA के घटक दलों के विधायकों की बैठक में सीएम और डिप्टी सीएम के नामों पर मुहर लगी।

खेमचंद पूर्व सीएम बीरेन सिंह के करीबी माने जाते हैं। वहीं, राज्य के गृह मंत्री के लिए कोंथौजम गोविंदास सिंह का नाम चर्चा में है।

अंडर-19 विश्वकप सेमीफाइनल INDvsAfg: भारत को मिला 311 रनों का लक्ष्य, वैभवसूर्यवंशी का 68 रन बना कर आउट, भारत का स्कोर 17 ओवर में 137-1

तीन सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान, ऑनलाइन गेमींग की लत बताई जा रही है वजह

रोजाना भीगी किशमिश खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? सेहत पर पड़ने वाले असर विस्तार से जानिए

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट