सेशेल्स के राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा 

चेन्नई/ 05 फरवरी, स्वादेश ज्योति। सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। चेन्नई के हवाई अड्डे पर तमिलनाडु सरकार के आदि-द्रविड़ कल्याण मंत्री मथिवेंदन और चेन्नई की मेयर प्रिया सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने अक्टूबर 2025 में पद की शपथ ली थी। वे पहली बार भारत की यात्रा पर आए हैं। हर्मिनी सात दिन तक भारत प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, द्विपक्षीय संबंधों और विभिन्न समझौतों पर बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने लिखा -

भारत-सेशेल्स के दीर्घकालिक और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने का उपलक्ष्य।

सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी का चेन्नई में हार्दिक स्वागत है, जो भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर आ रहे हैं।

सेशेल्स के राष्ट्रपति हर्मिनी के स्वागत में विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, “भारत–सेशेल्स के दीर्घकालिक और बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के 50 वर्षों को हम याद कर रहे हैं। भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के तहत चेन्नई पहुंचे सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का हम हार्दिक स्वागत करते हैं।”

अफ्रीका के पूर्वी तट के पास हिंदमहासागर में स्थित है सेशेल्स 

सेशेल्स हिंद महासागर में स्थित एक खूबसूरत द्वीपीय देश है, जो अफ्रीका के पूर्वी तट के पास पाया जाता है। यह लगभग 115 द्वीपों का समूह है। इसकी राजधानी विक्टोरिया है। सेशेल्स अपनी सफेद रेत वाले समुद्र तटों, साफ नीले पानी, जैव-विविधता और पर्यटन के लिए विश्व-प्रसिद्ध है। यहाँ की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन, मत्स्य पालन और सेवाओं पर आधारित है। सेशेल्स की आधिकारिक भाषाएँ क्रियोल, अंग्रेज़ी और फ्रेंच हैं। यह देश भारत के साथ लंबे समय से मित्रतापूर्ण और सहयोगात्मक संबंध रखता है।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ के कन्या गुरुकुल पहुंचे, बाबा रामदेव के साथ हवन में हुए शामिल

लोकसभा में हंगामे के बीच विपक्ष की अहम बैठक, निलंबित सांसदों का धरना जारी, शिवराज और चिराग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

कार में ये मूर्तियां रखना बन सकता है परेशानी की वजह, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र