नईदिल्ली। अगर आप कल कहीं जाने के लिए ओला, उबर या रैपिडो बुक करने की सोच रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें। कल, यानी शनिवार (7 फरवरी) को इन कंपनियों के ड्राइवरों ने देशभर में हड़ताल का एलान किया है। ड्राइवरों ने इसे ऑल इंडिया ब्रेकडाउन का नाम दिया है और वे अपना मोबाइल एप बंद रखेंगे। इस वजह से आपको कैब, ऑटो या बाइक टैक्सी मिलने में काफी दिक्कत हो सकती है। अच्छा होगा कि आप अपनी यात्रा के लिए कोई दूसरा इंतजाम जैसे बस या मेट्रो पहले से देख लें।

तेलंगाना गिग वर्कर्स यूनियन के आव्हान पर हड़ताल 

इस हड़ताल को तेलंगाना गिग वर्कर्स यूनियन और दूसरे संगठनों ने मिलकर शुरू किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर साफ कहा है कि 7 फरवरी को पूरे भारत में ड्राइवर काम बंद रखेंगे।

क्या हैं ड्राईवर्स की मांग 

उनका कहना है कि न तो उनका कोई किराया तय है और न ही कोई नियम, बस उनका शोषण हो रहा है। यूनियन ने नितिन गडकरी (सड़क परिवहन मंत्री) को चिठ्ठी लिखकर अपनी शिकायतें बताई हैं। ड्राइवरों का कहना है कि सरकार की तरफ से कोई रेट तय नहीं है इसलिए कंपनियां अपनी मर्जी से पैसे काटती हैं। इस वजह से ड्राइवरों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है और उनकी कमाई का कोई भरोसा नहीं रह गया है।

IndvsEng: अंडर-19 विश्वकप फाइनल; भारत के वैभव सूर्यवंशी का 71 गेंदो में 150 रन, पारी में 15 छक्के लगाए, 34 ओवर में स्कोर 300-4

एरिजोना के फ्लैगस्टाफ में सार्वजनिक सुरक्षा विभाग का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त: पायलट समेत दो कर्मियों की मौत

शेयर बाजार लाल निशान पर खुला: सेंसेक्स 212 अंक टूटा, निफ्टी में भी कमजोरी बरकरार

सिक्किम में देर रात से सुबह तक भूकंप के 13 झटके: मंगन, नामची, गंगटोक और गेजिंग में धरती कांपी