पद संभालते ही चुनावी मोड में आए नबीन, नियुक्त किए चुनाव प्रभारी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (politics) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (Nitin Nabin) ने कार्यभार संभालते ही चुनावी मोड में आ गए हैं। पद संभालते ही चार बड़े चुनावी फैसले लेकर संगठन को सक्रिय कर दिया है। केरल, बंगलूरू, तेलंगाना और चंडीगढ़ के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। नबीन ने कार्यकाल के पहले ही दिन चार अहम चुनावी नियुक्तियां करते हुए केरल विधानसभा चुनाव, ग्रेटर बंगलूरू नगर निगम चुनाव, तेलंगाना नगर निकाय चुनाव और चंडीगढ़ मेयर चुनाव के प्रभारी व सह प्रभारी बनाए हैं। नबीन ने वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी बनाकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकेत दिया है। नबीन ने संगठनात्मक अनुभव रखने वाले राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को केरल विधानसभा चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को चुनाव सह-प्रभारी बनाया गया है। पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राम माधव को ग्रेटर बंगलूरू नगर निगम चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी, राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया और महाराष्ट्र के विधायक संजय उपाध्याय को सह-प्रभारी बनाया है। तेलंगाना के नगर निकाय और निगम चुनावों के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आशीष शेलार को चुनाव प्रभारी और राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी और राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है। नबीन के शुरुआती फैसलों से यह संदेश दिया है कि भाजपा अब हर चुनाव को मिशन मोड में लडने की तैयारी कर चुकी है। अनुभवी नेताओं की तैनाती से संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने और राज्यों में बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया गया है। पार्टी के भीतर इसे नए अध्यक्ष की मजबूत शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव का दावोस से बड़ा संदेश: एआई से किसानों तक योजनाओं की सीधी और पारदर्शी पहुँच
दक्षिण भारत को मिली चार नई रेल सेवाएं: रेलवे बोर्ड की मंजूरी से यात्रियों को बड़ी राहत
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/01/21/nitin-nabin-2026-01-21-22-06-48.jpg)