इंडिगो पर 458 करोड़ से ज्यादा का GST जुर्माना, एयरलाइन ने कहा- आदेश को चुनौती देंगे
इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन पर दिल्ली साउथ कमिश्नरेट के CGST अतिरिक्त आयुक्त ने ₹458 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। यह मामला वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 के GST असेसमेंट से जुड़ा है।
एयरलाइन के अनुसार, कुल GST मांग ₹458.26 करोड़ की है। GST विभाग ने विदेशी सप्लायर से मिली क्षतिपूर्ति (कंपनसेशन) पर टैक्स, ब्याज और जुर्माना लगाया है। इसके अलावा इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) को भी खारिज किया गया है।
इंडिगो ने बाहरी टैक्स सलाहकारों की राय के आधार पर इसे गलत बताया और कहा कि यह आदेश कानून के विरोध में है। कंपनी इसे कोर्ट में चुनौती देगी। कंपनी ने यह भी कहा कि इस आदेश का उनके वित्तीय नतीजों या संचालन पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।
पहले भी जुर्माने का मामला:
30 मार्च को इनकम टैक्स ने इंडिगो पर ₹944.20 करोड़ का जुर्माना लगाया था।
6 जनवरी को कस्टम्स ने एयरक्राफ्ट पार्ट्स आयात पर ₹2.17 करोड़ का जुर्माना लगाया।
5 फरवरी को GST विभाग ने ₹116 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा।
15 जनवरी को सीमा शुल्क ने जेट फ्यूल ड्यूटी पर ₹25 लाख से अधिक का जुर्माना लगाया।
लखनऊ जॉइंट कमिश्नर ने 2021-22 के लिए ₹14.59 लाख का जुर्माना लगाया।
क्रू की कमी और फ्लाइट कैंसिल:
नवंबर-दिसंबर में DGCA के नए नियमों के कारण इंडिगो क्रू और रोस्टर मैनेज नहीं कर पाई। इसका असर यह हुआ कि करीब 5,000 फ्लाइट्स कैंसिल या देरी से उड़ीं। DGCA ने एयरलाइन को विंटर शेड्यूल में 10% कटौती करने का निर्देश दिया।
यात्रियों की संख्या बढ़ी:
नवंबर में घरेलू उड़ानों में 1.53 करोड़ यात्री सफर कर चुके हैं, जो पिछले साल से करीब 7% ज्यादा है। जनवरी से नवंबर 2025 के बीच कुल मिलकर 1,526 लाख लोग उड़ान भर चुके हैं।
मूडीज की चेतावनी:
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा है कि उड़ाने रद्द होने से इंडिगो को वित्तीय नुकसान होने की संभावना है। रेवेन्यू में कमी और पैसेंजर्स को रिफंड देना एयरलाइन के मुनाफे पर असर डाल सकता है। इंडिगो अभी भी 63% हिस्सेदारी के साथ भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है, लेकिन सेवा और स्टाफ मैनेजमेंट पर सवाल उठ रहे हैं।
गिग वर्कर्स की देशव्यापी हड़ताल: नए साल की डिलीवरी सेवाओं पर संकट
उत्तर भारत में ठंड का कहर: जम्मू-कश्मीर व हिमाचल में बर्फबारी, दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी
रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर रामनगरी में भक्ति, श्रद्धा और उत्सव का अद्भुत संगम
चमोली: सुरंग के अंदर ट्राली पलटी, 100 से ज्यादा मजदूर-इंजीनियर घायल
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/12/31/indigo-airlines-2025-12-31-13-27-38.jpg)