प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत के बाद एलान, अमेरिका से तेल और सामान की बड़ी खरीद पर बनी सहमति
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चली आ रही ट्रेड डील को लेकर सोमवार रात बड़ा एलान हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर लगाए गए कुल 50 प्रतिशत टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इस फैसले को भारत-अमेरिका आर्थिक रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। टैरिफ में इस बड़ी कटौती से भारतीय उत्पादों को अमेरिकी बाजार में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
ब्रेकिंग: ट्रम्प और मोदी की सीधी बातचीत के बाद फैसला
इस बड़े फैसले से पहले सोमवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन युद्ध, ऊर्जा आपूर्ति, व्यापार और रणनीतिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की। बातचीत के कुछ घंटों बाद ही ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रेड डील की औपचारिक घोषणा कर दी।
BREAKING: Trump says US and India agree to trade deal to lower tariffs, with Prime Minister Modi agreeing to spend $500 billion on US products and to stop buying Russian oil pic.twitter.com/YKtib2BL3x
— Fox News (@FoxNews) February 2, 2026
कैसे 50% तक पहुंचा था भारत पर टैरिफ
अमेरिका ने अप्रैल में भारत पर 25 प्रतिशत रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था। इसके बाद रूस से तेल खरीद को लेकर अगस्त में 25 प्रतिशत अतिरिक्त पेनल्टी टैरिफ लगाने का एलान किया गया था। इस तरह भारत पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया था। इससे दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ने लगा था और भारतीय निर्यातकों पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी।
अब सिर्फ 18% टैरिफ लगेगा: व्हाइट हाउस
अब इस पूरे मामले में बड़ा मोड़ आया है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी है कि भारत पर अब केवल 18 प्रतिशत टैरिफ ही लागू रहेगा। रूस से तेल खरीद को लेकर लगाया गया 25 प्रतिशत पेनल्टी टैरिफ पूरी तरह हटा लिया जाएगा। इसे भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक सफलता माना जा रहा है।
रूस से तेल पर बदला रुख, अमेरिका से बढ़ेगी खरीद
ट्रम्प ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने पर सहमत हो गए हैं। उनके अनुसार, भारत अब अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावना पर भी चर्चा हुई है। ट्रम्प का कहना है कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की दिशा में दबाव बनेगा।
‘बाय अमेरिकन’ नीति के तहत 500 अरब डॉलर की खरीद
ब्रेकिंग जानकारी के मुताबिक भारत ‘बाय अमेरिकन’ नीति के तहत अमेरिका से बड़े पैमाने पर खरीद करेगा। ट्रम्प ने कहा कि भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर यानी करीब 46 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदेगा। इस फैसले से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई
ट्रम्प के एलान के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करके उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्होंने लिखा कि मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना भारत के लिए बड़ा सकारात्मक कदम है। प्रधानमंत्री ने इस फैसले के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प का आभार जताया।
Wonderful to speak with my dear friend President Trump today. Delighted that Made in India products will now have a reduced tariff of 18%. Big thanks to President Trump on behalf of the 1.4 billion people of India for this wonderful announcement.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 2, 2026
When two large economies and the…
भारत-अमेरिका रिश्तों में नया मोड़
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र एकसाथ काम करते हैं, तो इससे दोनों देशों के लोगों को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस ट्रेड डील से भारत-अमेरिका साझेदारी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी और आने वाले समय में सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे।
President Trump just spoke with Prime Minister Modi. STAY TUNED… pic.twitter.com/IFcxrJj04m
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) February 2, 2026
क्या होंगे आगे के असर
इस ब्रेकिंग ट्रेड डील का असर आने वाले दिनों में शेयर बाजार, निर्यात, ऊर्जा आयात और द्विपक्षीय निवेश पर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक टैरिफ में कटौती से भारतीय उद्योगों को अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने का बड़ा मौका मिलेगा।
✨ स्वदेश ज्योति के द्वारा | और भी दिलचस्प खबरें आपके लिए… सिर्फ़ स्वदेश ज्योति पर!
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2025/11/14/modi-trump-2025-11-14-12-30-11.jpg)
/swadeshjyoti/media/post_attachments/c3ba32be-460.webp)