भारत ने अपनी हवाई क्षमता बढ़ाने का ऐलान किया

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले के बीच भारत ने अपनी हवाई क्षमता बढ़ाने का ऐलान किया है। सरकार ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए छह एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर और नौसेना के लिए जमीन से हवा में वर्टिकल लॉन्च श्टिल मिसाइलें खरीदने के लिए कुल 5,083 करोड़ रुपये के करार किए।इस खरीद का मकसद अलग-अलग तरह के हवाई खतरों के खिलाफ अग्रिम युद्धपोतों की वायु रक्षा क्षमता को काफी बढ़ाना है।

publive-image
भारत ने उन्नत हेलीकॉप्टरों अपने बेड़े में शामिल करेगा

भारतीय तटरक्षक बल के लिए समुद्री क्षमता वाले 6 एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर मार्क-2 (एएलएच) और नौसेना के लिए जमीन से हवा में मार करने वाली वर्टिकल लॉन्च श्टिल मिसाइलें खरीदी जानी हैं।

रक्षा मंत्रालय ने 5,083 करोड़ रुपये के अनुबंधन पर हस्ताक्षर

deafence deal: रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को दोनों हथियारों की खरीद के लिए कुल 5,083 करोड़ रुपये के अनुबंधन पर हस्ताक्षर किए। यह दोनों करार रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में साउथ ब्लॉक में किए गए। एएलएच मार्क-2 के साथ परिचालन भूमिका उपकरण, एक इंजीनियरिंग सहायता पैकेज और प्रदर्शन आधारित रसद समर्थन का 2,901 करोड़ रुपये का करार हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ किया गया है। एचएएल के अनुसार इन ट्विन-इंजन हेलीकॉप्टर में अभी चल रहे एयरबोर्न प्लेटफॉर्म से बेहतर लेटेस्ट फीचर्स हैं। 

वर्टिकल लॉन्च श्टिल मिसाइलें

रक्षा मंत्रालय ने नौसेना के लिए जमीन से हवा में मार करने वाली वर्टिकल लॉन्च श्टिल मिसाइलों और उनसे जुड़े मिसाइल होल्डिंग फ्रेम की खरीद के लिए 2,182 करोड़ रुपये का करार रूसी फर्म रोसोबोरोन एक्सपोर्ट के साथ किया है।

नौसेना को मिलेगी VL-Shtil मिसाइल, कोस्टगार्ड को 6 हेलिकॉप्टर... 5083 करोड़  की डील - MoD inks Rs 5083 crore contracts for ALH Mk II & VL Shtil missiles  - AajTak
नौसेना को मिलेगी VL-Shtil मिसाइल, 

defence deal: यह सिस्टम नौसेना के प्लेटफॉर्म पर एयर डिफेंस ढांचे को और मजबूत करेगा, जिससे रैपिड-रिएक्शन, हर मौसम में लड़ने की क्षमता और मुश्किल समुद्री माहौल में बेहतर क्षमता मिलेगी। यह समझौता भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही और समय की कसौटी पर खरी उतरी रक्षा साझेदारी को दिखाता है, जो आपसी भरोसे और सामरिक तालमेल पर आधारित है।

दुबई से एयर इंडिया की पहली फ्लाइट पहुंची दिल्ली, 149 फंसे हुए यात्री घर लौटे

प्रधानमंत्री ने ओमान, कुवैत और कतर के नेताओं से की बातचीत, हमलों की निंदा की

4000 किलोमीटर में 7 नए उच्च गति यात्री गलियारों को मंजूरी: 16 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक निवेश

राज्यसभा चुनावः भाजपा ने नितिन नवीन समेत 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए