एयर इंडिया,स्पाइसजेट, यूएई-भारत सरकार की संंयुक्त पहल

iran us israel war: नई दिल्ली, पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे भारतीयों की मदद के लिए अपनी उड़ानें आंशिक रूप से शुरू कीं है। टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया से मंगलवार को स्पेशल ऑपरेशन के तहत दुबई में फंसे 149 यात्रियों को वापस लाया गया है।

दुबई में फंसे 149 यात्रियों को सुरक्षित वापस लाया गया

एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई 916डी) आज सुबह 10:58 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (आईजीआईए) पर पहुंची। पश्चिम एशिया में मौजूदा संकट के दौरान पैसेंजर को वापस लाने के लिए किसी इंडियन एयरलाइन की यह पहली फ्लाइट है, जिसमें 149 यात्री और 8 ऑपरेटिंग क्रू मेंबर सवार हैं। एयरलाइन के मुताबिक वीटी-ईडीसी रजिस्ट्रेशन वाले यह यात्री इलाके के मौजूदा हालात की वजह से दुबई में फंसे हुए थे।

दुबई से एयर इंडिया की पहली फ्लाइट पहुंची दिल्ली, 149 फंसे हुए यात्री घर लौटे

दिल्ली एयरपोर्ट पर आई एयर इंडिया की इस उड़ान में सवार एक यात्री ने बताया कि वहां हालात काफी सामान्य हैं, बहुत अधिक तनाव की स्थिति नहीं है, लेकिन फ्लाइट रद्द होने और बाकी सब चीजों की वजह से लोगों पर आर्थिक असर पड़ रहा है। वहां रहना बहुत महंगा है।

उन्होंने दुबई की सरकार से वहां टूरिस्ट को रुकने की जगह देने का आग्रह किया। इस यात्री ने कहा कि एयर इंडिया ने हमें पूरा गाइड किया। वहां की सरकार हर संभव मदद कर रही है।

प्रधानमंत्री ने ओमान, कुवैत और कतर के नेताओं से की बातचीत, हमलों की निंदा की

राज्यसभा चुनावः भाजपा ने नितिन नवीन समेत 9 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

4000 किलोमीटर में 7 नए उच्च गति यात्री गलियारों को मंजूरी: 16 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक निवेश

बेंगलुरु में 8,335 एलएसडी स्ट्रिप्स समेत 10 करोड़ की ड्रग्स जब्त, देवी देवताओं की तस्वीरो में छिपा कर करते थे तस्करी