MP में पारा 2.7 डिग्री, कोहरे से 12 ट्रेनें लेट: राजस्थान के 23 जिलों में कोहरा; उत्तराखंड के 3 शहरों का तापमान -21°C

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में पड़ रहा हैं। राजस्थान के 4 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। वहीं , गुरुवार को राज्य के 23 जिलों में घना कोहरा छाया रहा। ठंड के कारण 25 जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मध्य प्रदेश में बीती रात शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। सीहोर, छिंदवाड़ा और मुरैना में पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं। कोहरे की वजह से दिल्ली से मध्य प्रदेश आने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनें रोज 2 से 6 घंटे लेट हो रही हैं।

उत्तराखंड के तीन शहरों में तापमान -21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इनमें

पिथौरागढ़ का आदि कैलाश,

रुद्रप्रयाग का केदारनाथ,

और उत्तरकाशी का यमुनोत्री धाम शामिल हैं।


उत्तर प्रदेश में वाराणसी, मेरठ और झांसी समेत 38 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर समेत 26 जिलों में कोल्ड डे यानी दिन में भी ठंड रहने की चेतावनी दी गई है।

अगले 2 दिन का मौसम

9 जनवरी:
पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी होगी।
पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश में घना कोहरा रहेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी का अलर्ट है।

10 जनवरी:
मैदानी राज्यों में बारिश होगी।
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश का अलर्ट है।
पहाड़ी इलाकों में तापमान और गिर सकता है और बर्फबारी जारी रहेगी।

मध्य प्रदेश में इस समय कड़के की ठंड पड़ रही है। रात का तापमान 3 डिग्री से नीचे जा रहा है। वहीं ,सुबह  प्रदेश के आधे हिस्से में घना कोहरा छा रहा है। इससे दिल्ली से एमपी आने वाली 12 से ज्यादा ट्रेनें रोज 2 से 6 घंटे तक लेट हो रही हैं। बीती रात शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया।

जब मन करे कुछ खास खाने का, समझिए शरीर कुछ कहना चाहता है

कार न रोकने पर ट्रंप के एजेंट ने महिला को मारी गोली, अमेरिका में बवाल

अमेरिकी वीजा नियम सख्त: अब 38 देशों के नागरिकों को देना होगा 15 हजार डॉलर तक का बॉन्ड

अर्थव्यवस्था को रफ्तार: चालू वित्त वर्ष में जीडीपी 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान