नई दिल्ली। सीए इंटरमीडिएट और सीए फाउंडेशन परीक्षा जनवरी-2026 का परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया है। फाउंडेशन में लोगप्रिय पीपी ने, वहीं सीए इंटर में कन्हैया लाल ने देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। परीक्षा परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी किया गया है, जहां से परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके रिजल्ट की जांच कर सकते हैं। 

ICAI CA Result: टॉप करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग जारी की गई है। इंटरमीडिएट में ऐलनाबाद के कन्हैया लाल ने 600 में से 508 अंक (84.67%) प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। दूसरे स्थान पर फातिमा शेजा के ने जगह बनाई है। उन्होंने 504 अंक (84%) हासिल किए। वहीं, तीसरे नंबर पर फरीदाबाद की वान्या बंसल रहीं, जिन्होंने 600 में से 498 अंक (83%) हासिल किए।

वहीं, फाउंडेशन में मदुरै की लोगाप्रिया पी.पी. ने 400 में से 366 अंक (91.50%) के साथ पहला स्थान हासिल किया। मिदनापुर की खुशी सिकरिया  ने 400 में से 365 अंक (91.25%) के साथ दूसरा और कन्नूर की हिबा पी., काठमांडू की सुमन कार्की और सूरत के राघव नरेश गुप्ता ने 400 में से 361 अंक (90.25%) हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। 

सीए फाउंडेशन जनवरी 2026 के टॉपर्स

रैंकनामशहररोल नंबरअंकप्रतिशत
AIR 1लोगप्रिया पीपीमदुरै778161366/40091.50%
AIR 2खुशी सिकारियामिदनापुर767618365/40091.25%
AIR 3हिबा पीकन्नूर764885361/40090.25%
AIR 3सुमन कार्कीकाठमांडू766645361/40090.25%
AIR 3राघव नरेश गुप्तासूरत809390361/40090.25%

भोपाल में मुस्कान और स्वास्तिक शीर्ष पर 

CA result; परिणाम में भोपाल के छात्रों ने इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया है। इंटरमीडिएट में भोपाल की मुस्कान डांगी ने 447 अंक (74.50%) प्राप्त किए, जबकि फाउंडेशन में स्वास्तिक गुप्ता 330 अंक (82.50%) हासिल किए।

हमारे सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है परंपरागत ध्वज चल समारोह- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भारत ने फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया न्यूजीलैंड को 256 का लक्ष्य, संजू ने कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, तीन ओपनर की फिफ्टी

पृथ्वी शॉ ने इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल से की सगाई, सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

कच्चे तेल को लेकर भारत सुरक्षित, 25 करोड़ बैरल से ज्यादा का भंडार; 7-8 हफ्ते तक सप्लाई पर असर नहीं