प्रसाद चढ़ाने के दौरान हादसा

मुरैना। मुरैना जिले के अहरौली गांव में एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के दौरान अचानक मंदिर की पटिया टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर बच्चियों की जान चली गई।

हादसे के समय मंदिर के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान पटिया कमजोर होकर भरभराकर गिर पड़ी। घटना में चार महिलाएं और कुछ अन्य बच्चियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

मुरैना के अहरौली गांव में हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुंगावली से गौड़ समाज के लोग अहरौली गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे। प्रसाद चढ़ाने के बाद लोग मंदिर परिसर में ही मौजूद थे, तभी यह भयावह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

घटना के बाद प्रशासन और निर्माण कार्य की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते यह हादसा हुआ। प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है। हालांिक, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मुरैना में पूजा के दौरान मंदिर की छत गिरी, मलबे में दबकर 3 मासूम बच्चियों  की मौत; 4 घायल - Saahas Samachar - Online News Portal for Daily Hindi News  and Updates

‘खराब हेयरकट’ मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने मुआवजा 2 करोड़ से घटाकर 25 लाख किया

भारत–सेशेल्स के रिश्ते नए चरण में, हिंद महासागर के साझा भविष्य को देंगे आकार : मोदी

मिसाल: चित्रकूट के जिलाधिकारी अपनी बेटी का आंगनबाड़ी में कराया दाखिला

कुत्ते ने बच्चे को काटा, 25 दिन बाद वायरस दिमाग मे घुसा, एंटी रेबीज टीका लगाने के बाद भी नहींं बचा मासूम