क्या आपने कभी सुना किसी सरकारी अफसर का बेटा या बेटी सरकारी स्कूल या आंगनबाड़ी में जाते हो, शायद नहीं लेकिन एक ऐसे जिला जिलाधिकारी ने अपनी 3 साल की बेटी का दाखिला सरकारी आंगनवाड़ी में कराया है। ऐसा करके देश और समाज को सरकारी तंत्र पर भरोसा बढ़ाने का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के जिलाधिकार पुलकित गर्ग ने अपनी साढ़े तीन साल की बेटी शिया का सरकारी आंगनबाड़ी केंद्र में दाखिला कराया है।
कौन हैं पुलकित गर्ग
चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। वो उत्तर प्रदेश कैडर 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। चित्रकूट का डीएम बनने से पहले पुलकित गर्ग म्युनिसिपल कारपोरेशन झांसी के कमिश्नर और बनारस विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त थे।
सरकारी शिक्षण केंद्रों पर भरोसा
जिलाधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर तैनात होने के बाद भी पुलकित गर्ग ने सरकारी शिक्षण केंद्रों में हो रहे गुणवत्ता सुधार पर भरोसा किया। अनूठी पहल कर अपनी साढ़े तीन साल की बेटी शिया का एडमिशन मुख्यालय के धनुष चौराहा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है।
शिक्षा से अधिक जरूरी पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार
चित्रकूट डीएम पुलकित गर्ग का मनना है कि-
“बच्चों के शुरुआती जीवन में शिक्षा से अधिक जरूरी पोषण, स्वास्थ्य और संस्कार होते हैं। आंगनबाड़ी केंद्र इन सभी जरूरतों को संतुलित रूप से पूरा कर रहे हैं। इसलिएसमाज को दिखावे से बाहर निकलकर सरकारी संस्थानों पर भरोसा करना चाहिए, क्योंकि यहां बच्चों को सुरक्षा, स्नेह और समय तीनों मिलता है।’’
टी-20 विश्व कप में स्कॉटलैंड की बड़ी जीत : इटली 73 रन से हारा, कप्तान वेन मैडसन की चोट चिंता
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/09/ais-2026-02-09-19-42-55.jpg)