मध्यप्रदेश में दतिया जिले के सापा गांव में एक 6 साल की रेबीज संक्रमण फैलने से मौत हो गई । बताया जा रहा है कि बच्चे पर आवारा कुत्ते ने 25 दिन पहले हमला किया था, जिसमें सिर और हाथ में कुत्ते ने नोचा था, हालांकि परिवार का कहना है कि कुत्ते के हमले के बाद बच्चे को एंटी रैबीज के तीन डोज टाइम पर लगाए लेकिन 25 दिन में ही बच्चे की जान चली गई ।
मामला दतिया के सपा पहाड़ क्षेत्र का है। अशोक प्रजापति का 6 वर्षीय बेटा हंस प्रजापति 13 जनवरी की दोपहर घर के बाहर खेल रहा था, तभी गली में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे के सिर, हाथ और गर्दन को नोच डाला।
हमले के बाद पड़ोस के लोगों ने बच्चे की चीख सुन कर कुत्ते को भगाया। हमले में बच्चा बुरी तरह दर्द से कराह रहा था। परिजन तत्काल बच्चे को दतिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां हंस को पहला टीका लगाया गया था ।
बच्चे को 16 जनवरी को दूसरा टीका लगाया गया था इसके बाद तीसरा डोज 20 जनवरी को लगाया गया था अगला अंतिम डोज 10 फरवरी को लगाया जाना था। इससे पहले ही रेबीज संक्रमण ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया।
दिमाग तक पहुंचा संक्रमण
बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों को कहना है का कहना है कि कुत्ते ने बच्चे के सिर और गर्दन पर गहरा घाव किया था जिससे तेजी संक्रमण दिमाग तक फैल गया। जबकी बच्चे को तय समय के मुताबिक एंटी रेबीज के टीके लगाए गए. अब बच्चे के पोस्टमार्टम में खुलासा होगा कि इंजेक्शन का असर क्यों नहीं हुआ।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/09/1604a742-a1e3-4f29-a21a-a610f0df5ded_1770571726199-705736.jpg)
परिवार में भी संक्रमण फैलना का खतरा
डॉक्टरों ने बताया बच्चे की लार आ रही थी, परिवार जन भी बच्चे के संपर्क में आए थे इससे उन्हें भी इस संक्रमण का खतरा बना हुआ है। परिजनों में भी डर का माहौल है कहीं वे भी तो संक्रमित नहीं होगए। इसलिए अब परिवार के सदस्य भी टीका लगवाने के लिए अस्पताल जाएंगे ।
इलाज में लापरवाही का आरोप
मृतक के चाचा हरिराम प्रजापति ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में बच्चे का अच्छे से इलाज नहीं किया गया। 13 जनवरी को काटने के बाद सभी वैक्सीन लगी थीं। 6 फरवरी को तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल लेकर गए, लेकिन समय रहते सही इलाज नहीं मिला। डॉक्टरों ने देर से रेफर किया।
गेहूं से ज्यादा सेहतमंद ज्वार-रागी, जानिए पोषण और फायदे
टी-20 विश्व कप में स्कॉटलैंड की बड़ी जीत : इटली 73 रन से हारा, कप्तान वेन मैडसन की चोट चिंता
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/09/dog-bite-2026-02-09-18-33-25.jpg)