राज्यपाल के अभिभाषण पर 6 घंटे होगी चर्चा
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है आज सदन में प्रश्नकाल खत्म होने के बाद शून्यकाल को पढ़ा हुआ मानकर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। विधानसभाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इसके लिए छह घंटे का समय तय किया है। इससे पहले आज सुबह विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हुई मौतों को लेकर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस का गंदे पानी पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस विधायक गंदे पानी की बोतल लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे। यहां उन्होंनें गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इंदौर की जनता श्मशान जा रही है और जिम्मेदार लोग कुर्सी पर बैठे हैं। उज्जैन के तराना से कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि इंदौर प्रशासन और बीजेपी सरकार ने इस घटना से पूरे विश्व में शर्मसार किया है। उधर प्रश्रकाल के दौरान तिलहन संघ के कर्मचारियों के वेतनमान और पंचायतों में कबड्डी मैट उपलब्ध कराने को लेकर सवाल पूछे गए। वहीं कांग्रेस विधायक आतिफ अकील गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का संकल्प लेकर विस पहुंचे। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मस्जिदों में मुल्ला-मौलवियों से कसम करवा दी जाए तो गाय कटनी बंद हो जाएगी।
/filters:format(webp)/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/17/mp-vidhan-sabha-2026-02-17-13-23-14.jpeg)
भोपाल में आवारा कुत्तों पर नियंत्रण को लेकर सदन में मामला उठा
विधानसभा में नियम 138(1) के तहत विधायक आतिफ आरिफ अकील और राजन मंडलोई ने भोपाल में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण नहीं किए जाने का मामला उठाया। अकील ने कहा कि कुत्तों के काटने की घटनाएं बढ़ने से लोगों में आक्रोश है और निकाय इस पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं।
लगभग 27 हजार कुत्तों का टीकाकरण किया गया
इसके जवाब में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नगर निगम में डॉग स्क्वॉड टीम बनाई गई है और सूचना मिलने पर टीम तुरंत कार्रवाई करती है। उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष में 26,900 कुत्तों का टीकाकरण किया गया है और 5,023 रेबीज के टीके उपलब्ध हैं। साथ ही उन्होंने कुत्ते के काटने से किसी की मौत होने की घटना से इनकार किया।
सदन में आज पेश होगा अनुपूरक बजट
आज सदन में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मौजूदा वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। यह अनुपूरक बजट करीब 20 हजार करोड़ रुपए का हो सकता है। इसके साथ ही आज आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।
सीता नगर सिंचाई परियोजना की डीपीआर में बदलाव की जांच की मांग
दूसरे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विधायक जयंत मलैया ने दमोह जिले की सीता नगर मध्यम सिंचाई परियोजना की मूल डीपीआर में किए गए परिवर्तन की जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि परियोजना की डीपीआर में बदलाव की आवश्यकता क्यों पड़ी, इसकी स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए। जयंत मलैया ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
खाली पेट ब्रेड खाने की आदत छोड़ें, नहीं तो बढ़ सकता है वजन और शुगर, जानें पूरा सच
राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ठप: भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में हजारों यूजर प्रभावित
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/17/second-day-of-vidhansabha-2026-02-17-13-35-30.jpg)