भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने विधानसभा में बजट पेश होने के बाद अपने निवास पर प्रेस वार्ता में विभागीय बजट प्रावधानों को लेकर जानकारी दी। पटेल ने बजट को संतुलित, दूरदर्शी एवं विकासोन्मुख बताते हुए कहा कि सरकार का प्रमुख उद्देश्य किसानों को मजबूत बनाना है, इसलिए यह वर्ष किसानों को समर्पित है।

shram mantri

उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप तैयार किया गया है तथा उनके विभागों को पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है, कृषि क्षेत्र को इस बार बजट में 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान मिला है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 40 हजार 62 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है। श्रम विभाग के अंतर्गत संबल योजना के लिए इस बार 950 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि डायरेक्ट सेस से 900 करोड़ रुपये प्राप्त होते हैं तथा 3400 करोड़ रुपये एफडी में जमा हैं, जिन पर 218 करोड़ रुपये का ब्याज अर्जित हुआ है।

जनमन योजना में  मध्यप्रदेश देशभर में प्रथम स्थान पर है। इस योजना के लिए 600 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं और इसे मार्च तक पूर्ण किया जाएगा। मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना के लिए 800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसकी राशि आगामी समय में बढ़ेगी और इस योजना पर कुल 22 हजार करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

श्रमोदय में विद्यार्थियों को स्कूटी और यशोदा के अंतर्गत टेट्रा पैक दूध मिलेगा

श्रमोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी तथा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त यशोदा योजना नाम से नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत टेट्रा पैक के माध्यम से दूध उपलब्ध कराया जाएगा।

जीरामजी के लिए दस हजार करोड़ की राशि मिली 

मंत्री  prahlad sing patel ने बाताया कि जी राम जी योजना के लिए 10 हजार 428 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों, पुल-पुलियों एवं 12 माह चलने वाले पुलों का निर्माण किया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 6 हजार 850 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसके अंतर्गत वर्तमान में 11 लाख 66 हजार आवासों का निर्माण कार्य जारी है तथा अगले वर्ष लगभग पौने 8 लाख नए आवास बनाए जाएंगे।

मुफ्त की रेवड़ी पर फिर शीर्ष अदालत ने जताई चिंता, कहा- सरकारें सब मुफ्त में देती रहेंगी तो लोग काम ही क्यों करेंगे

एआई निवेश की बड़ी घोषणा: मुकेश अंबानी बोले: जियो सात वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये लगाएगी

ओक्लाहोमा में आग का तांडव: शिकागो जितने बड़े इलाके में भड़की लपटें, हजारों लोग बेघर

कैलिफोर्निया में भीषण हिमस्खलन: 9 में से 8 स्कीयरों के शव बरामद, एक अब भी लापता