bhopal crime: भोपाल में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी माज खान के खुलासों ने पुलिस को चौंका दिया है। उसने बताया है कि ओसाफ अली खान ने थार में नाबालिग से रेप किया था। इस दौरान वह बाहर खड़ा था। उसी ने छिपकर वीडियो शूट करता रहा।
खानूगांव में कार को खड़ा कर नाबालिग स्कूली छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तारी के बाद रिमांड पर लिए गए आरोपी माज खान से पूछताछ जारी है। इस दौरान पता चला है कि छात्रा के साथ एक बार नहीं बल्कि 4 बाद दुष्कर्म किया गया था। सभी वारदातोंं को अलग-अलेग कारों में अंजाम दिया गया था। पहली बार दुष्कर्म के दौरान माज ने उस वक्त अश्लील वीडियो बना लिया जब उसका दोस्त औसाफ अली खान कार में छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/web2images/521/2026/02/11/doble-line-4_1770813320-583736.png)
इस मामलें में औसाफ को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान माज ने स्वीकार किया है कि उसने वीडियो बनाया था। उसने बताया कि मैंने पहले ही योजना बना ली थी। इसी के चलते कार के बाहर खड़े रहकर ग्लास से अंदर झांका और चोरी छिपे वीडियो शूट कर लिया। बाद में इस वीडियो को आपस में शेयर किया और कई बार लडक़ी को संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। यहां तक कि वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 40 हजार रुपए भी वसूल कर लिए। इधर छात्रा से खानूगांव में जिस थार में पहली बार दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। कार को सीहोर जिले के एक गांव में माज ने छिपा दिया था। माज ही थार सहित चार कारों का इस्तेमाल करता था। इन चारों कारों में छात्रा से अलग-अलग समय में अलग-अलग स्थानों पर ज्यादती की।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/8c199508-fe7.jpg)
पुलिस को मोबाइल फोन की तलाश
जिस आईफोन से छात्रा के दुष्कर्म का वीडियो बनाया गया। वह माज का ही था। इसे माज ने राजस्थान में तोडक़र फेंकने की बात कही है। उसका कहना है कि वह ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत के लिए अजमेर गया था। वहां जैसे ही लव जिहाद केस में अपना नाम आने की जानकारी मिली, उसने मोबाइल फोन तोडक़र जंगल में फेंक दिया। पुलिस उसके मोबाइल फोन को अब भी जब्त नहीं कर सकी है। माज के दो अन्य करीबियों की पुलिस तलाश कर रही है। कई बार पूछताछ के लिए बुलाने पर भी ये दोनों थाने नहीं पहुंचे हैं। लिहाजा, पुलिस को यकीन हो चला है कि दोनों की भूमिका भी केस में संदिग्ध रही है।
क्या है मामला
love jihad: जानकारी के अनुसार 2 फरवरी को कोहेफिजा पुलिस ने 11वीं कक्षा में पढऩे वाली नाबालिग छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। पीडि़ता ने खानूगांव इलाके में कार में रेप करने, धर्म बदलने का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने इस मामले में 3 फरवरी को ओसाफ अली खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 8 फरवरी को दूसरे आरोपी माज खान की गिरफ्तारी की गई। वारदात में इस्तेमाल काले कांच की थार, माज की ही थी। माज रसूख दिखाने के लिए कई कार रखता था। जरूरत पडऩे पर अपने दोस्तों को भी देता था।
सीतारमण ने राहुल पर साधा निशाना, बोलीं- चेयर पर बैठा व्यक्ति दोस्त, बिट्टू गद्दार
जल्द दौड़ेगी बुलेट ट्रेन सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर के क्रियान्वयन के निर्देश
भारत-पाक सीमा पर कांच की खाली बोतलें भी करती हैं सुरक्षा
सात नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर : परियोजनाओं के तेजी से क्रियान्वयन के निर्देश
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/12/love-jihad-bhopal-case-2026-02-12-13-08-57.jpg)