भोपाल/स्वदेश ज्योति डेस्क
भोपाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज 2026 के चुनाव में उन्नति पैनल की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद गोयल ने भारी बहुमत से चुनाव में विजयश्री हासिल की। कुल 1999 मतों में से गोविंद गोयल को 1085 मत हासिल कर 191 मतों से विजय हासिल की। वही उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजकुलपाल सिंह पाली को 894 मत मिले।
मतगणना में देरी, फिर तेज़ी से बदला माहौल
मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होनी थी, लेकिन वोटिंग देर रात तक चलने और मतपेटियों के श्यामला हिल्स थाने में जमा होने के कारण प्रक्रिया करीब तीन घंटे देरी से शुरू हुई। दोपहर तक मतों के बंडल बनाए गए और इसके बाद गिनती का सिलसिला शुरू हुआ।
जीत के बाद गोयल का विजन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा कि व्यापारियों में एकता सबसे जरूरी है। उन्होंने भोपाल को राष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक हब बनाने, थोक फार्मा और मेडिकल ट्रेड को बढ़ावा देने तथा युवा व्यापारियों के लिए स्टार्टअप और निवेश से जुड़े सेमिनार आयोजित करने की बात कही।
जीत की वजह
पूरे चुनाव अभियान में देखने में आया कि गोविंद गोयल अपनी पूरी उन्नति पैनल के साथ लगातार व्यापारियों से मिलते रहे और उनकी समस्याओं को सुना और समझा। जनसंपर्क के दौरान गोविंद गोयल ने सभी व्यापारियों को आश्वासन भी दिया था की, उन्नति पैनल और उनके चुनाव में विजय होते ही व्यापारियों की हर समस्या को जल्द से जल्द दूर करने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा।
उन्नति पैनल हमेशा सभी व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। व्यापारियों के हित की लड़ाई और सभी व्यापारियों से अच्छे संबंधों के परिणाम स्वरूप गोविंद गोयल ने अपने निकटतम प्रत्याशी तेजकुलपाल सिंह पाली को हराकर नए अध्यक्ष के रूप में जीत हासिल की। उनकी जीत पर व्यापारी वर्ग में हर्ष देखा जा रहा है।
शेयर बाजार की शानदार वापसी, निवेशकों ने कमाए 4.62 लाख करोड़ रुपये
त्वचा के दाग-धब्बे करें कम, इस एक घरेलू फेस पैक से दिखेगा साफ असर
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/02/02/chaber-of-commerce-election-2026-02-02-20-32-55.jpeg)