ढाका, 17 फ़रवरी। बांग्लादेश में मंगलवार को नया राजनीतिक अध्याय लिखा जा रहा है जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही 18 महीने से चल रही अंतरिम सरकार का कार्यकाल भी खत्म हो गया।  

Image

राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने जातीय संसद के साउथ प्लाजा में तरिक रहमान के अलावा 25 कैबिनेट मंत्रियों और 24 राज्य मंत्रियों को भी पद की शपथ दिलाई। इनमें एक हिंदू मंत्री भी शामिल है। 25 कैबिनेट मंत्रियों में से 17 नए चेहरे हैं। राज्य मंत्रियों में से 24 नए हैं। रहमान भी पहली बार मंत्रिमंडल के सदस्य बन रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:00 बजे जातीय संसद भवन के शपथ कक्ष में शुरू हुआ मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 4:00 बजे से हुआ।


Image

इससे पहले बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इस्तीफे से पहले अपने विदाई भाषण में भारत के खिलाफ जहर उगला। उन्होंने भारत का नाम लिए बगैर पूर्वोत्तर भारत के सात राज्यों को सेवन सिस्टर्स कहकर संबोधित किया और इन्हें "लैंडलॉक" (landlocked) बताते हुए बांग्लादेश के जरिए समुद्र तक पहुंच की बात कही, जो भारत की संप्रभुता के प्रति उनके चिन-प्रेम से प्रेरित दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है।

publive-image

उल्लेखनीय है कि 5 अगस्त 2024 को हुए छात्र-जन आंदोलन के बाद चुनी हुई सरकार की यह औपचारिक स्थापना है। इससे पहले बांग्लादेश में 13वें आम चुनाव में बीएनपी को शानदार जीत मिली जिसमें देश की 297 में से 209 सीट जीती। जबकि जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं।

तीन दशकों से अधिक समय तक पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत खालिदा जिया के इर्द-गिर्द घूमते रहे बांग्लादेश में 35 साल बाद तारिक रहमान के रूप में नया प्रधानमंत्री मिला है।

भारत की तरफ से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समारोह में आए

विश्व दलहन दिवस 2026: सेहत का खजाना हैं दालें, जानें क्यों जरूरी है रोज़ सेवन

कनाडा के युवराज समरा बने टी20 विश्वकप में सबसे युवा 'शतकवीर'

17 फरवरी सूर्य ग्रहण 2026 : 12 राशियों पर प्रभाव और जानें क्या करें उपाय

सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा आज से, 15,649 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में 43 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा