नई दिल्ली, 17 फ़रवरी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। इसके लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भीड़ देखी जा रही है।

अभिभावकों में उत्साह और चिंता

परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखी गई। कई अभिभावक अपने बच्चों को शुभकामनाएं देने और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए साथ पहुंचे। कुछ केंद्रों के बाहर पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था भी नजर आई, ताकि यातायात और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए

सभी केंद्रो पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

बोर्ड ने परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए कड़ी निगरानी की व्यवस्था की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रहेगी और सभी केंद्र सीसीटीवी कैमरों से लैस हैं।

https://akm-img-a-in.tosshub.com/indiatoday/images/story/202409/cbse-makes-cctv-mandatory-for-2025-board-exams--44-lakh-students-to-appear-280345448-16x9_0.png?VersionId=cFAblEZEsomTJAmE0NVGqeR4eQrI89kO&size=690%3A388
कैमरे से होगी परीक्षा केंद्रों की नगरानी

दसवीं के 25 लाख, 12वीं के 18 लाख से अधिक बच्चे देंगे परीक्षा

10वीं के लिए कुल 25,08,319 परीक्षार्थी पंजीकरण हैं जिनमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं। 12वीं के लिए 18,59,551 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 10,27,552 छात्र और 8,31,999 छात्राएं हैं।

https://akm-img-a-in.tosshub.com/indiatoday/images/story/202002/1526810061_students-appear-ics_1.jpeg

cbse exam 2026:  10वीं की परीक्षा की शुरुआत गणित बेसिक और गणित स्टैंडर्ड पेपर से होगी। जबकि 12वीं की परीक्षा बायोटेक्नोलॉजी, उद्यमिता और शॉर्टहैंड विषय से शुरू होगी। इन परीक्षाओं के लिए देशभर में 15,649 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10वीं के लिए 8,075 और 12वीं के लिए 7,574 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

फोर्टिस में भर्ती मुख्यमंत्री के बीच सुरक्षा अलर्ट : मोहाली के स्कूलों और अस्पताल को बम की धमकी

सर्राफा बाजार में सोना 1,300 रुपये तक टूटा : चांदी में भी हल्की गिरावट से निवेशकों में सतर्कता

भारत पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा स्वागत है मेरे प्यारे दोस्त, 114 राफेल खरीदी और एआई समिट में शामिल होंगे मैक्रों

खाली पेट ब्रेड खाने की आदत छोड़ें, नहीं तो बढ़ सकता है वजन और शुगर, जानें पूरा सच