चेन्नई, 17 फरवरी। कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज समरा ने पुरुष टी20 विश्व कप में इतिहास रचते हुए सहयोगी देश के पहले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया है, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में शतक जमाया। समरा ने मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 58 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने चौका लगाकर तीन अंकों का आंकड़ा छुआ।

Image
Caption

यह इस संस्करण का दूसरा शतक भी है। इससे पहले श्रीलंका के पाथूम निसांका ने पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सैकड़ा जड़ा था।

सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड

युवराज समरा ने इससे पहले केवल 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था और फिर शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए शतक तक पहुंचे। 19 वर्ष और 141 दिन की उम्र में वह पुरुष टी20 विश्व कप इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

Image

समरा की इस पारी ने न केवल कनाडा क्रिकेट को नई पहचान दी, बल्कि सहयोगी देशों के खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का काम किया है। उनकी आक्रामक और निडर बल्लेबाजी ने बड़े मंच पर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी भी देश की सीमाओं में बंधी नहीं होती।

शतकीय पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी

 समरा ने 110 रनों की धमाकेदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस शतकीय पारी की बदौलत कनाडा ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 का स्कोर खड़ा किया। हालांकि समरा की यह शतकीय पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी न्यूज़ीलैंड ने केवल 15.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया।

इस संस्करण का दूसरा शतक

यह इस टी20 विश्व कप संस्करण का दूसरा शतक है। इससे पहले श्रीलंका के Pathum Nissanka ने पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सैकड़ा लगाया था।

17 फरवरी सूर्य ग्रहण 2026 : 12 राशियों पर प्रभाव और जानें क्या करें उपाय

सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा आज से, 15,649 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में 43 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

फोर्टिस में भर्ती मुख्यमंत्री के बीच सुरक्षा अलर्ट : मोहाली के स्कूलों और अस्पताल को बम की धमकी

सर्राफा बाजार में सोना 1,300 रुपये तक टूटा : चांदी में भी हल्की गिरावट से निवेशकों में सतर्कता