काठमांडू। नेपाल में 275 सीटों के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चला। इस दौरान कुल 60 फीसद से अधिक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने बताया है कि प्रतिनिधि सभा चुनाव की मतगणना आसान और सुलभ क्षेत्रों में आज ही शुरू की जाएगी, जबकि दूरदराज़ और हिमालयी क्षेत्रों में शुक्रवार से मतगणना शुरू होगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, देशभर में 10,967 मतदान बूथ और 23,112 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने काठमांडू के धापासी स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला था। उन्होंने कहा कि अब उनका रोल पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला है।
/swadeshjyoti/media/post_attachments/2026-02/2kq0se8g_nepal-election-2026_625x300_16_February_26-469653.jpg?im=FitAndFill,algorithm=dnn,width=1200,height=738)
मतपेटियां शुक्रवार सुबह तक ही एकत्रित हो पाएगी।
दूरदराज़ क्षेत्रों के कई मतदान केन्द्रों की मतपेटियां पहले जिला या क्षेत्रीय केन्द्रों तक पहुंचाई जाएंगी, उसके बाद ही मतगणना शुरू होगी। अयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कुछ मतदान केन्द्र की मतपेटियां शुक्रवार सुबह तक ही एकत्रित हो पाएगी।
nepal elections में कुल 65 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं। निर्वाचन आयोग के कार्यवाहक प्रमुख आयुक्त रामप्रसाद भंडारी ने बताया कि दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों से मतपेटियां को हेलीकॉप्टर के माध्यम से लाना पड़ता है, इसलिए वहां से सभी मतपेटियां इकट्ठा करने में समय लगता है। भंडारी ने कहा कि अभी सभी क्षेत्रों से मतपेटियां एकत्र की जा रही हैं और कई दूरस्थ स्थानों से उन्हें हेलीकॉप्टर से लाना पड़ रहा है, इसलिए इन क्षेत्रों में मतगणना शुक्रवार से शुरू की जाएगी।
ये कुछ आसान रसोई उपाय, जिनसे मिनटों में हो जाएगा घर का खाना तैयार
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071157234z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-56.png)
/swadeshjyoti/media/agency_attachments/2025/11/09/2025-11-09t071151025z-logo-640-swadesh-jyoti-1-2025-11-09-12-41-50.png)
/swadeshjyoti/media/media_files/2026/03/05/nepal-election-2026-03-05-20-03-41.jpg)